हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने का विरोध

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने का विवाद बढ़ता जा रहा है। पहले ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इसका विरोध किया था। अब कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसकी आलोचना की। इस बीच हॉकी इंडिया की कार्यकारी बोर्ड के प्रमुख दिलीप तिर्की ने कहा है कि फैसला उनकी जानकारी के बगैर हुआ। खड़गे ने इसे लेकर भी सवाला उठाया है। गौरतलब है कि तिर्की भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे हैं।

गौरतलब है कि हॉकी टीम की पहचान रही ब्लू जर्सी का रंग बदल कर इसे भगवा कर दिया गया है। कांग्रेस ने इसे संर्कीण राजनीति करार देते हुए हॉकी इंडिया कार्यकारी बोर्ड की जानकारी के बिना जर्सी का बदले जाने को लेकर केंद्र सरकार और संघ पर तीखा हमला भी किया। कांग्रेस का कहना है कि देश के राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन में कोई जिनका योगदान नहीं रहा वे अब राष्ट्रीय प्रतीकों को बदल रहे हैं।

कांग्रेस ने टीम इंडिया के जर्सी के रंग से खिलाड़ियों तथा लोगों की जुड़ी भावनाओं को देखते हुए इस फैसले पर पुनर्विचार की मांग भी की है। मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को एक सोशल मीडियापोस्ट में कहा कि भारतीय हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने का फैसला केवल एक खेल संबंधी निर्णय नहीं है, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं और हमारी खेल परंपरा से जुड़ा विषय है।

खड़गे ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी वर्षों से दुनिया भर में ‘मेन इन ब्लू’ और ‘द ब्लूज’, ‘द ब्लू टाइगर्स’ के नाम से पहचाने जाते रहे हैं। यह पहचान केवल जर्सी के रंग की नहीं, बल्कि भारतीय खेलों की एक विरासत है। अपने पोस्ट में आगे खड़गे ने इस बात पर भी जोर दिया कि आज यह समझना कठिन है कि इस ऐतिहासिक पहचान को बदलने की आवश्यकता आखिर क्यों महसूस की गई। प्रश्न किसी रंग का नहीं है, बल्कि निर्णय लेने की प्रक्रिया, पारदर्शिता और जनभावनाओं के सम्मान का है।


Previous News Next News

More News

पीएम की कथनी और पार्टी की करनी

August 2, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर नौ दिन में पांचवा वीडियो अपलोड किया है। पहले चार वीडियो को 90 करोड़ व्यूज मिले थे। ऐसा दिखाया जा रहा है कि ये वीडियो प्रधानमंत्री अपने मोबाइल से बना कर डाल रहे हैं। इसका मकसद ‘जेन जी’ यानी 14 से 29 साल की उम्र के…

चढ़ावा चोरी का नाटक फायदा करेगा या नुकसान

August 2, 2026

संसद के मानसून सत्र में दो स्तर पर राजनीतिक लड़ाई चल रही है। एक लड़ाई केंद्र सरकार और एनडीए बनाम विपक्ष की है। दूसरी लड़ाई विपक्ष के अंदर है। विपक्ष की पार्टियां एक दूसरे के खिलाफ स्कोर करने की संभावना तलाश रही हैं। तभी राहुल गांधी ने जब पेपर लीक को सबसे बड़ा मुद्दा बनाया…

जंतर मंतर के बाद क्या झारखंड की बारी

August 2, 2026

दिल्ली में जंतर मंतर पर धरने और प्रदर्शन के बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि अब किसकी बारी होगी। पहले ऐसा लग रहा था कि कॉकरोच जनता पार्टी के नेता बिहार जाएंगे क्योंकि अभिजीत दिपके ने कह दिया था कि वे दो दिन में बिहार पहुंचेंगे। कुछ लोग मांग कर रहे थे कि…

उपेंद्र कुशवाहा का ध्यान रखने की मजबूरी

August 2, 2026

सोचें, भारतीय जनता पार्टी ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाया है। वे कुशवाहा समाज के सबसे बड़े नेता हैं। उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद किसी भी पार्टी के कुशवाहा नेता का कोई भविष्य नहीं बचा। राजद के संसदीय दल के नेता अभय कुशवाहा ने जाकर सम्राट चौधरी को गुलदस्ता दिया। इसके बावजूद भाजपा को उपेंद्र…

हिंदुओं को आखिर करना क्या है?

August 2, 2026

यह कंफ्यूजन इस बात से पैदा हुआ है कि दिल्ली में राज्य सरकार ने महिला सम्मान निधि के नाम पर महिलाओं को ढाई हजार रुपए देने की जो लक्ष्मी योजना शुरू की है उसमें एक प्रावधान किया गया है कि जिन महिलाओं के तीन या उससे ज्यादा बच्चे हैं उनको इस योजना का लाभ नहीं…

logo