भाजपा का अहंकार ही उसकी सरकार गिराएगा : अखिलेश

Categorized as प्रादेशिक समाचार

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा नेताओं का सबसे बड़ा संकट यह है कि यदि वे अब जनता से दंडवत होकर माफी भी मांगें, तब भी जनता उन्हें माफ नहीं करेगी, क्योंकि उन्होंने जनता से किए गए वादे कभी पूरे नहीं किए।

शनिवार को जारी बयान में श्री यादव ने कहा कि भाजपा के सहयोगियों ने औपनिवेशिक शासन के सामने माफी मांगने का काम किया था और उसके प्रति वफादारी भी निभाई थी, लेकिन जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं किया।

Also Read : त्रिपुरा में भारत की पहली डिजिटल जनगणना का पहला चरण शुरू

उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरों पर माफी मांगने का दबाव बनाना और लोगों के बयान बदलवाना भाजपा की नकारात्मक राजनीति का पुराना और अप्रासंगिक तरीका है। उनका कहना था कि ऐसे कृत्यों से भाजपा के प्रति जनता का गुस्सा, नाराजगी और आक्रोश लगातार बढ़ रहा है।

सपा प्रमुख ने कहा कि यदि जनता भाजपा के खिलाफ अपने विचार मन में ही रखने लगी, तो भाजपा और उसके “अनरजिस्टर्ड सहयोगियों” के लिए राजनीतिक परिस्थितियां और अधिक प्रतिकूल हो जाएंगी। अखिलेश यादव ने दावा किया कि भाजपा का अहंकार ही अंततः उसकी सरकार के पतन का कारण बनेगा।

Pic Credit : ANI


Previous News

More News

पीएम की कथनी और पार्टी की करनी

August 2, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर नौ दिन में पांचवा वीडियो अपलोड किया है। पहले चार वीडियो को 90 करोड़ व्यूज मिले थे। ऐसा दिखाया जा रहा है कि ये वीडियो प्रधानमंत्री अपने मोबाइल से बना कर डाल रहे हैं। इसका मकसद ‘जेन जी’ यानी 14 से 29 साल की उम्र के…

चढ़ावा चोरी का नाटक फायदा करेगा या नुकसान

August 2, 2026

संसद के मानसून सत्र में दो स्तर पर राजनीतिक लड़ाई चल रही है। एक लड़ाई केंद्र सरकार और एनडीए बनाम विपक्ष की है। दूसरी लड़ाई विपक्ष के अंदर है। विपक्ष की पार्टियां एक दूसरे के खिलाफ स्कोर करने की संभावना तलाश रही हैं। तभी राहुल गांधी ने जब पेपर लीक को सबसे बड़ा मुद्दा बनाया…

जंतर मंतर के बाद क्या झारखंड की बारी

August 2, 2026

दिल्ली में जंतर मंतर पर धरने और प्रदर्शन के बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि अब किसकी बारी होगी। पहले ऐसा लग रहा था कि कॉकरोच जनता पार्टी के नेता बिहार जाएंगे क्योंकि अभिजीत दिपके ने कह दिया था कि वे दो दिन में बिहार पहुंचेंगे। कुछ लोग मांग कर रहे थे कि…

उपेंद्र कुशवाहा का ध्यान रखने की मजबूरी

August 2, 2026

सोचें, भारतीय जनता पार्टी ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाया है। वे कुशवाहा समाज के सबसे बड़े नेता हैं। उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद किसी भी पार्टी के कुशवाहा नेता का कोई भविष्य नहीं बचा। राजद के संसदीय दल के नेता अभय कुशवाहा ने जाकर सम्राट चौधरी को गुलदस्ता दिया। इसके बावजूद भाजपा को उपेंद्र…

हिंदुओं को आखिर करना क्या है?

August 2, 2026

यह कंफ्यूजन इस बात से पैदा हुआ है कि दिल्ली में राज्य सरकार ने महिला सम्मान निधि के नाम पर महिलाओं को ढाई हजार रुपए देने की जो लक्ष्मी योजना शुरू की है उसमें एक प्रावधान किया गया है कि जिन महिलाओं के तीन या उससे ज्यादा बच्चे हैं उनको इस योजना का लाभ नहीं…

logo