युवा शक्ति बनाम सीनियर सिटिजन बजट

Categorized as राजनीति

केंद्र सरकार ने युवा शक्ति का बजट पेश करने का दावा किया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए यह बात कही तो बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पहली प्रतिक्रिया में कहा कि यह युवा शक्ति का बजट है। जेन जी का जिक्र जरूर ऐसे मामलों में किया जाता है। हालांकि केंद्र सरकार ने भी बजट में बुजुर्गों को ध्यान में रखते हुए डेढ़ लाख केयरगिवर तैयार करने का प्रावधान किया है। उधर केरल में सीपीएम के नेतृत्व वाली लेफ्ट मोर्चे की सरकार ने पूरा बजट ही सीनियर सिटिजन को समर्पित किया है। गौरतलब है कि वहां अप्रैल में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और चुनावी बजट में सरकार का फोकस वरिष्ठ नागरिकों पर है।

इसका कारण यह है कि भारत जहां दुनिया में सबसे अधिक युवा आबादी वाला देश है तो भारत में केरल सबसे ज्यादा बुजुर्ग आबादी वाला प्रदेश है। 2021 की ओक रिपोर्ट के मुताबिक केरल की 16 फीसदी से ज्यादा आबादी 60 साल से ज्यादा उम्र की है। एक अनुमान के मुताबिक 10 साल बाद यानी 2031 में राज्य की 20 फीसदी आबादी 60 साल से ज्यादा उम्र की होगी। केरल में वैसे भी युवाओं से ज्यादा फोकस बुजुर्गों पर होता है। राजनीति में भी उम्रदराज लोग ज्यादा काम करते हैं। मुख्यमंत्रियों की औसत उम्र देश के दूसरे किसी भी राज्य के मुकाबले ज्यादा होगी। वीएस अच्युतानंदन से लेकर ओमन चांडी और पिनरायी विजयन तक। दूसरी बात यह है कि केरल की युवा आबादी का बड़ा हिस्सा देश के बाहर खास कर खाड़ी देशों में काम करता है। केरल में उनके बुजुर्ग रहते हैं। बाहर काम करने वाले युवा अपने बुजुर्गों के लिए पैसे भेजते हैं और केरल की अर्थव्यवस्था में उसका बड़ा योगदान होता है। सो, केरल सरकार ने बुजुर्गों पर ध्यान दिया है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo