थरूर से बात करेगा कांग्रेस नेतृत्व

Categorized as राजनीति

तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर को लेकर सस्पेंस समाप्त नहीं हो रहा है। भाजपा के बाद अब उनका नाम सीपीएम के साथ जोड़ा जाने लगा है। असल में वे दुबई लिटरेचर फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए दुबई गए तो वहां उनकी मुलाकात सीपीएम नेताओं से हुई। इसके बाद चर्चा शुरू हो गई कि वे सीपीएम में जा सकते हैं। हालांकि सीपीएम के सचिव एम गोविंदन ने इस बात से साफतौर से इनकार किया। उन्होंने कहा कि थरूर के लिए सीपीएम में कोई जगह नहीं है क्योंकि वे अलग अलग तरीके खोज कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते रहते हैं। इस बीच थरूर और कांग्रेस नेतृत्व दोनों तरफ से सुलह सफाई का प्रयास शुरू हो गया है। थरूर ने कहा है कि उन्होंने संसद में कभी भी पार्टी लाइन का उल्लंघन नहीं किया।

थरूर ने कहा कि एक बार ऑपरेशन सिंदूर को छोड़ कर वे कभी भी पार्टी लाइन से बाहर नहीं गए। इसके बाद ही खबर आई कि कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व उनसे बातचीत करके मामले को सुलझाना चाहता है। असल में कांग्रेस पार्टी नहीं चाहती है कि केरल विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी बंटी हुई दिखे। पार्टी एकजुट होकर चुनाव में जाना चाहती है। इसके लिए कांग्रेस आलाकमान की ओर से पहल की जा रही है। लेकिन यह भी स्पष्ट है कि कांग्रेस किसी हाल में शशि थरूर को केरल का चेहरा नहीं बनाने जा रही है। सो, थरूर को भी अपनी महत्वाकांक्षाओं को विराम देना होगा।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo