डीएमके अतिरिक्त सीट छोड़ने पर राजी नहीं

Categorized as राजनीति

तमिलनाडु में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय हो गया लगता है। राहुल गांधी की तमिलनाडु यात्रा के बाद शांति बहाल हो गई है। कांग्रेस के नेताओं ने अलग होकर लड़ने या फिल्म स्टार विजय की नई बनी पार्टी टीवीके से तालमेल की बातें बंद कर दी हैं। कहा जा रहा है कि राहुल गांधी ने साफ संदेश दिया है कि डीएमके से मिल कर ही लड़ना है। दूसरी ओर डीएमके ने साफ कर दिया कि वह पिछली बार के मुकाबले एक भी ज्यादा सीट देने को तैयार नहीं है। पिछली बार डीएमके ने कांग्रेस के लिए 25 विधानसभा सीटें छोड़ी थीं। यह एक तय फॉर्मूले के हिसाब से हुआ था। ध्यान रहे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को अपेक्षाकृत काफी ज्यादा नौ सीटें मिलती हैं। लेकिन विधानसभा चुनाव में डीएमके ज्यादा सीटों पर लड़ती है।

डीएमके ने इस बार भी 25 सीटों देने की सूचना कांग्रेस को दे दी है। डीएमके और कांग्रेस के अलावा इस गठबंधन में 10 पार्टियां हैं और इस बार फिल्म स्टार कमल हसन की पार्टी भी एमएनएम भी साथ मिल कर लड़ेगी। इतना ही नहीं एमके स्टालिन डीएमडीके को भी गठबंधन में लाना चाहते हैं। फिल्मस्टार कैप्टेन विजयकांत ने यह पार्टी बनाई थी। उनके निधन के बाद उनकी पत्नी पार्टी संभाल रही हैं। सो, डीएमके को अपने कोटे की 75 सीटों में से भी कुछ सीटें छोड़नी पड़ सकती हैं। वह मुस्लिम लीग को तीन सीटें देती है लेकिन इस बार उसकी भी मांग एक दो ज्यादा सीट की है। वाइको की पार्टी एमडीएमके स्टालिन की पार्टी डीएमके के चुनाव चिन्ह पर लड़ती है लेकिन उसके लिए छह सीटें छोड़नी पड़ती है। इसके अलावा वीसीके, सीपीआई और सीपीएम के लिए भी छह छह सीटें छोड़नी पड़ती है। तीन अन्य पार्टियां भी डीएमके के चुनाव चिन्ह पर ही लड़ती हैं लेकिन उनके लिए सीटें छोड़नी पड़ती हैं।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo