गैर हिंदुओं पर पाबंदी कैसे लागू होगी?

Categorized as राजनीति

हिंदू तीर्थस्थलों पर गैर हिंदुओं को आने से रोकने की चर्चा अब मुख्यधारा में आ गई है। कुछ समय पहले तक फ्रींज एलीमेंट यानी हाशिए पर के कुछ नेता इसकी चर्चा करते थे और इस पर ध्यान नहीं दिया जाता था। ध्यान रहे कई हिंदू तीर्थ पहले से आइडेंटिफाइड हैं, जहां गैर हिंदू नहीं जा सकते हैं। लेकिन जहां बहुत भीड़ जुटती है और जिनको तीर्थस्थल के साथ साथ पर्यटन स्थल के तौर पर भी विकसित किया गया है वहां इस तरह की बातें नहीं हैं। लेकिन पिछले दिनों कहा गया कि हरिद्वार के कुंभ में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित किया जाएगा। उसके बाद खबर है कि बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में भी गैर हिंदुओं को आने से रोकने की व्यवस्थआ की जाएगी।

अब सवाल है कि यह व्यवस्था कैसे लागू होगी? जहां रजिस्ट्रेशन होता है वहां तो ठीक है कि नाम देख कर रोक दिया जाएगा लेकिन जहां जाने के लिए रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता नहीं है वहां क्या होगा? गंगा के किनारे अगर कुंभ लगा है तो वहां कैसे पहचान होगी कि कौन हिंदू है और कौन दूसरे धर्म का? साथ ही यह भी स्पष्ट करना होगा कि गैर हिंदू में सिर्फ मुस्लिम हैं या सिख और ईसाई भी हैं? सोचें, हिंदू धर्म के लोग इतने गर्व से बताते हैं कि एपल कंपनी बनाने वाले स्टीव जॉब्स को कैसे एक हिंदू धर्म गुरू ने आशीर्वाद दिया तो वे इतने बड़े आदमी बने। जेफ बेजॉस को लेकर भी ऐसी बातें कही जाती हैं। और दूसरी ओर गैर हिंदुओं को रोकने का अभियान शुरू हो रहा है! धार्मिक स्थलों का निरादर रोकने के नियम बनने चाहिए और वो नियम हर धर्म के लोगों पर समान रूप से लागू होने चाहिए।


Previous News Next News

More News

सत्रावसान में देरी का एक रिकॉर्ड तो टूटा

September 29, 2026

संसद का मानसून सत्र समाप्त हुए डेढ़ महीने से ज्यादा हो गए। सत्र 13 अगस्त को स्थगित हुआ था। लेकिन अभी तक सत्रावसान नहीं किया गया है। संसद स्थघित हुए 47 दिन हो गए हैं। आमतौर पर अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित होने के एक हफ्ते में सत्रावसान कर दिया जाता है। उसके बाद जब…

सीपीएम का अपना एजेंडा है

September 29, 2026

देश की सबसे बड़ी कम्युनिस्ट पार्टी सीपीएम के महासचिव एमए बेबी ने विपक्षी गठबंधन की बैठक बुलाने की पहल की। इस पहल पर ममता बनर्जी ने सबसे पहले जवाब दिया और उन्होंने बेबी से फोन पर बात की। कांग्रेस ने भी इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और उसके बाद 30 सितंबर की बैठक तय हुई।…

सपा-कांग्रेस की मुस्लिम वोट की खींचतान

September 29, 2026

वैसे उत्तर प्रदेश के मुसलमानो के मन में कोई भ्रम नहीं है। वे अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के साथ हैं क्योंकि उनको लग रहा है कि सपा ही इस बार भाजपा से लड़ने वाली मुख्य ताकत है। पिछले लोकसभा चुनाव मे उन्होंने देखा कि भाजपा के समर्थक मतदाताओं में भी अगर भाजपा से नाराजगी…

यूपीएससी के सवाल क्या एआई बना रहा है?

September 29, 2026

यह बहुत परेशान करने वाला सवाल है क्योंकि संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी एकमात्र ऐसी संस्था है, जिस पर प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आज भी आंख मूंद कर भरोसा करते हैं। इसका भरोसा इतना गहरा है कि सुप्रीम कोर्ट ने दो बार अपनी सुनवाई में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए और…

साहब अच्छे एक्टर नहीं!

September 29, 2026

कारण जो हो, साहब का विदेशियों के प्रति प्रेमिल झुकाव, और देसियों के प्रति रूखा बर्ताव बेढब है। फिर, बार-बार सीमित अंदाज, ऊँचे, हवाई दावे, वैज्ञानिकों विशेषज्ञों जैसे ऑडियेंस में भी घिसे-पिटे मुहावरे, उपदेश, आदि उन की समझ का भी सीमित दायरा दिखाता है। ऊँचे पद से वह थोड़ा ढँका जरूर रहा, पर छिपा नहीं…

logo