ज्ञानेश जी सांसद व मंत्री बना रहे थे?

Categorized as राजनीति

केरल के पूर्व मुख्य सचिव जिजी थॉमसन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर एक खुलासा किया है। उनका खुलासा ‘इंडियन एक्सप्रेस’ में रितिका चोपड़ा और दामिनी नाथ जैसी विस्फोटक तीव्रता वाली तो नहीं है लेकिन उसका झटका ठीक ठाक है। उन्होंने दावा किया है कि ज्ञानेश कुमार ने उनको लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए प्रोत्साहित किया है। इसमें कोई बुरी बात नहीं है। किसी अधिकारी को इस तरह के सलाह देने में कोई समस्या नहीं है। समस्या यह है कि ज्ञानेश कुमार ने उनको एक खास सीट से और खास पार्टी से चुनाव लड़ने की सलाह दी थी। थॉमसन ने बताया है कि ज्ञानेश कुमार ने उनको 2019 का लोकसभा चुनाव केरल की पथानमथिट्टा सीट से लड़ने का सुझाव दिया था। उस समय दोनों आईएएस अधिकारी थे और रिटायरमेंट के बाद की योजना पर बात कर रहे थे। यह घटनाक्रम 2016 का है। यानी तभी से ज्ञानेश कुमार बहुत एंटरप्राइजिंग थे और कहीं न कहीं भाजपा के अंदर चीजों को इन्फ्लूएंस करने की क्षमता रखते थे।

हालांकि इस पर विवाद हुआ तो थॉमसन ने सफाई देते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार ने टिकट ऑफर नहीं की थी, बल्कि चुनाव लड़ने की सलाह दी थी। थॉमसन ने कहा है यह घटनाक्रम 2016 का है, जिस समय वे केरल के मुख्य सचिव थे और ज्ञानेश कुमार केरल कैडर के उनसे जूनियर अधिकारी थे। दोनों विमान से यात्रा कर रहे थे और उसी समय ज्ञानेश ने उनसे पूछा कि रिटायरमेंट के बाद की उनकी क्या योजना है? इसके बाद यह सलाह दी कि वे लोकसभा का चुनाव भाजपा की टिकट पर लड़ जाएं। ज्ञानेश कुमार भाजपा की जीत के प्रति इतने आश्वस्त थे कि उन्होंने कहा कि थॉमसन जीत जाएंगे और ईसाई अल्पसंख्यक होने की वजह से केंद्र में मंत्री भी बन जाएंगे। ऐसा लग रहा है कि उसी समय भाजपा नेतृत्व को चुनावों के मामले में ज्ञानेश कुमार की योग्यता और क्षमता का अंदाजा हो गया था और तभी तय हो गया था कि समय आने पर वे चुनाव आयोग की कमान संभालेंगे। समय आया जनवरी 2025 में।


Previous News Next News

More News

ज्ञानेश जी सांसद व मंत्री बना रहे थे?

September 28, 2026

केरल के पूर्व मुख्य सचिव जिजी थॉमसन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर एक खुलासा किया है। उनका खुलासा ‘इंडियन एक्सप्रेस’ में रितिका चोपड़ा और दामिनी नाथ जैसी विस्फोटक तीव्रता वाली तो नहीं है लेकिन उसका झटका ठीक ठाक है। उन्होंने दावा किया है कि ज्ञानेश कुमार ने उनको लोकसभा चुनाव लड़ने के…

विपक्ष बनाम सीजेपी का आंदोलन

September 28, 2026

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्षी पार्टियों के गठबंधन यानी ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक 30 सितंबर को दिल्ली में होने वाली है। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ साझा आंदोलन की रूपरेखा बनेगी। ममता बनर्जी बहुत गंभीरता से इस पर विचार कर रही हैं। तभी उन्होंने करीब 30 साल के बाद…

राहुल गांधी क्या मैनेज हो गए?

September 28, 2026

यह बहुत दिलचस्प घटनाक्रम है और मजेदार यह है कि भाजपा और राइटविंग का इकोसिस्टम इसको हाईलाइट कर रहा है। यह सवाल पूछा जा रहा है कि जब राहुल गांधी ने अपनी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में देश के सबसे बड़े कारोबारी मुकेश अंबानी की तस्वीर लगा कर उन पर निशाना साधा तो फिर दूसरी प्रेस…

शहबाज को ट्रंप ने बड़ा बना दिया

September 28, 2026

संयुक्त राष्ट्र संघ महासभा की सालाना बैठक में आमतौर पर कुछ सब्सटेंटिव नहीं होता है। वहां से कोई देश कुछ हासिल करके नहीं लौटता है। यूएनजीए में कुल जमा हासिल नेताओं का भाषण होता है। इसी की चर्चा होती है और उसी में सूत्र खोजे जाते हैं। भारत की ओर से इस बार प्रधानमंत्री नहीं…

भारत में सच्चे संतों की कमी नहीं!

September 28, 2026

आज देश में सनातन धर्म के नाम पर शोर मचाने वाले ऐसे हज़ारों धर्मध्वजी, आत्मघोषित ‘संत’ गुरु, कथावाचक आदि सोशल मीडिया और समाज में छा गए हैं, जिनका आचरण दूर-दूर तक संतों जैसा नहीं है। रंगमंच के कलाकारों के जैसे रंगबिरंगे चमकीले-भड़कीले डिज़ाइनर वस्त्र पहन कर सरकारी सुरक्षाकर्मियों के साये में विशाल पंडालों में श्रोताओं…

logo