सीपीएम मुस्लिम वोट का मोह छोड़ रही है

Categorized as राजनीति

केरल में 10 साल से राज कर रही कम्युनिस्ट पार्टियों का मोर्चा लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए चुनाव में जा रहा है। लेकिन इस बार ऐसा लग रहा है कि सीपीएम के नेतृत्व वाला मोर्चा अपनी रणनीति में कुछ बुनियादी बदलाव कर रहा है। जैसे इस बार लग रहा है कि सीपीएम ने मुस्लिम वोट का मोह छोड़ दिया है या कम कर दिया है। तभी उसके नेता मुस्लिम जमात के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं, इस्लामोफोबिया दिखा रहे हैं और खुद मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन मुसलमानों के खिलाफ बयान देने वाले नेता वेल्लापली नतेशन को अपने साथ लेकर घूम रहे हैं।

ऐसा लग रहा है कि केरल में सीपीएम ने ईसाई और व्यापक रूप से हिंदू वोट की राजनीति साधने की रणनीति बनाई है। तभी उसके नेता शाजी चेरियन ने मुस्लिम विरोधी बयान दिया। उन्होंने कासरगौड और मल्लापुरम के नगर निकाय चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि वहां या तो मुस्लिम लीग के पार्षद जीते हैं या भाजपा के जीते हैं। एक तरह से उन्होंने भाजपा के साथ साथ मुस्लिम लीग का भी भय दिखाया। हालांकि बाद में वे अपने बयान से पीछे हटे। लेकिन यह भी सीपीएम की रणनीति का ही हिस्सा लग रहा है। इसका कारण यह है कि कांग्रेस और मुस्लिम लीग की वजह से मुस्लिम वोट का रूझान व्यापक रूप से कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ के समर्थन में है। सीपीएम को लग रहा है कि वह वोट उनको नहीं मिलेगा। इसलिए वे नतेशन के जरिए पिछड़ी जाति का वोट साधने में लगे हैं और नायर वोट को कंसोलिडेट कर रहे हैं। इसमें ईसाई वोट जोड़ कर चुनाव जीतने का उनका दांव होगा।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo