आईपैक के लिए समस्या बढ़ सकती है

Categorized as राजनीति

चुनाव रणनीति बनाने और प्रबंधन करने वाली कंपनी आईपैक के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अभी फिलहाल तो प्रतीक जैन ही निशाने पर हैं, जो अभी कंपनी की बागडोर संभाल रहे हैं और पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी के लिए चुनाव प्रबंधन का काम कर रहे हैं। लेकिन इसकी आंच प्रशांत किशोर तक भी पहुंच सकती है, जो इस कंपनी के संस्थापक हैं। ध्यान रहे प्रशांत किशोर ने 2021 में पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी को चुनाव लड़वाया था और डंके की चोट पर जीत सुनिश्चित कराई थी। उसके थोड़े दिन बाद ही उन्होंने चुनाव प्रबंधन का काम छोड़ दिया और बिहार में सक्रिय राजनीति में उतर गए।

पिछले दिनों ईडी ने आईपैक के कार्यालय और प्रतीक जैन के घर पर छापा मारा था। उसका आरोप है कि कोयले की अवैथ तस्करी की कमाई हवाला के जरिए आईपैक को दी गई है। इस मामले की जांच के बाद अब एक एक करके नई खबरें सामने आने लगी हैं। एक खबर यह है कि 2021 में आईपैक को हरियाणा के रोहतक में स्थित एक कंपनी ने आईपैक को साढ़े 13 करोड़ रुपए का चंदा दिया था। लेकिन जांच में पता चला है कि इस नाम की कंपनी का वजूद ही नहीं है। मीडिया में इसकी खबर आ गई है। माना जा रहा है कि इस तरह की और भी खबरें आएंगी। ध्यान रहे बिहार चुनाव से समय भी प्रशांत किशोर को ऐसे सवालों का सामना करना पड़ा था। अब नए सवाल उनको ज्यादा परेशान कर सकते हैं।


Previous News Next News

More News

अमेरिका ने ईरान का जहाज जब्त किया

April 21, 2026

अमेरिका ने अरब सागर में ईरान के ध्वज वाले मालवाहक जहाज पर गोलीबारी करने के बाद उसे जब्त कर लिया है। तेहरान ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे ‘सशस्त्र समुद्री डकैती’ करार दिया और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। फिर से तनाव और बढ़ गया है।  अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के अनुसार,…

दिल्ली दौरे पर बिहार के सीएम सम्राट चौधरी

April 21, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। मंगलवार शाम 4 बजे उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर होगी। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह सम्राट चौधरी की पहली दिल्ली यात्रा है। जानकारी के अनुसार सम्राट चौधरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये शिष्टाचार मुलाकात बताई जा रही है लेकिन…

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने चुनाव के बाद हुई हिंसा पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए

April 21, 2026

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त परिषद (टीटीएएडीसी) के चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद हुई हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। 30 सदस्यों वाली टीटीएएडीसी में 28 चुने हुए प्रतिनिधि और राज्य सरकार द्वारा नामित…

ईरान में इंटरनेट बंदी के 53 दिन, सरकार ‘टियर सिस्टम’ की कर रही व्यवस्था

April 21, 2026

ईरान में इंटरनेट बंदी के 53 दिन हो चुके हैं। संघर्ष से हुई तबाही के बाद पुनर्निर्माण का दौर जारी है। इंटरनेट मॉनिटरिंग संस्था नेट ब्लॉक्स के अनुसार, बाहरी दुनिया ईरान का संपर्क लगभग 1248 घंटों से टूटा पड़ा है। एक्स पर एक ग्राफिक के जरिए बताया कि सरकार ने इंटरनेट को पूरी तरह खोलने…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तीन दिवसीय जर्मनी यात्रा आज से

April 21, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत-जर्मनी रणनीतिक रक्षा साझेदारी को मजबूत करने और द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने के उद्देश्य से मंगलवार से जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे।   इस यात्रा के दौरान, राजनाथ सिंह अपने जर्मन समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस और जर्मन सरकार के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों पर…

logo