दावोस जाकर देसी कंपनियों से करार

Categorized as राजनीति

दावोस में चल रही विश्व आर्थिक मंच की बैठक दुनिया के लिए दिलचस्पी का कारण इसलिए रही क्योंकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रप एक भारी भरकम टीम के साथ पहुंचे थे और ग्रीनलैंड के मसले पर यूरोप के देशों के साथ उनके संबंधों को वहां परिभाषित होना था। लेकिन भारत में यह सम्मेलन अलग कारणों से मजाक का विषय बना है। सबसे ज्यादा मजाक इस बात को लेकर हो रहा है कि भारत के बड़े बड़े नेता, मुख्यमंत्री और उद्योगपति दावोस पहुंचे हैं और वहां आपस में ही करार कर रहे हैं। न तो सरकारों का करार विदेशी कंपनियों के साथ दिख रहा है और न देसी कंपनियों का करार दुनिया के दूसरे देशों के साथ होता दिख रहा है।

दावोस से जो तस्वीरें आई हैं उनमें दो की बड़ी चर्चा है। एक तस्वीर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की लोढ़ा समूह के लोगों के साथ करार करने की है तो दूसरी तस्वीर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की टाटा समूह के साथ करार की है। झारखंड सरकार ने टाटा समूह के साथ 11 हजार करोड़ रुपए का एक एमओयू साइन किया है। सोचें, टाटा समूह की सबसे बड़ी इस्पात फैक्टरी झारखंड में है लेकिन झारखंड सरकार दावोस जाकर करार कर रही है। फड़नवीस और लोढ़ा समूह का तो अलग ही मजाक है। ध्यान रहे लोढ़ा समूह के प्रमोटर मंगल प्रभात लोढ़ा भाजपा के नेता हैं और मुंबई में ही रहते हैं, जहां मुख्यमंत्री रहते हैं। तभी एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया में मजाक में लिखा कि मुंबई का ट्रैफिक इतना ज्यादा है कि मुख्यमंत्री और लोढा को दावोस जाकर समझौता करना पड़ा।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo