गोवा में आम आदमी पार्टी का संकट

Categorized as राजनीति

दिल्ली में सत्ता से बाहर होने और अरविंद केजरीवाल के खुद विधानसभा का चुनाव हार जाने के बाद से आम आदमी पार्टी को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि वह गुजरात की विसावदर सीट पऱ उपचुनाव में जीती और पंजाब में दो उपचुनाव और पंचायत चुनावों में इसे जीत मिली है लेकिन साथ ही नेतृत्व के लिए चुनौतियां भी उभर रही हैं। नेतृत्व की चुनौती इस बार गोवा से आई है। गोवा में आम आदमी पार्टी के अंदर बगावत हो गई है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश अध्यक्ष अमित पालेकर को हटाया गया था। अब उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ साथ पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्रीकृष्ण परब ने भी पार्टी छोड़ दी है। कुल पांच लोगों ने पार्टी से इस्तीफा दिया है।

जानकार सूत्रों का कहना है कि जल्दी ही आम आदमी पार्टी के दोनों विधायक भी पार्टी छोड़ सकते हैं। गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में बेनोलिम सीट से बेंजी वेगास और वेलिम से क्रुज सिल्वा चुनाव जीते थे। बहरहाल, पालेकर ने पार्टी छोड़ने के साथ साथ अरविंद केजरीवाल और गोवा की प्रभारी आतिशी को एक चिट्ठी भी लिखी है। इसमें उन्होंने केजरीवाल के कामकाज की शैली पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि राज्यों के बारे में भी सारे फैसले ऊपर से लिए जाते हैं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का ध्यान नहीं रखा जाता है। कहा जा रहा है कि केजरीवाल ने पंचायत चुनावों में खराब प्रदर्शन के कारण पालेकर को हटाया। आप का सिर्फ एक प्रतिनिधि कोल्वा सीट से जीता था और बाद में उसने भी पार्टी छोड़ दी।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo