विजय और स्टालिन का फिल्मी मुकाबला

Categorized as राजनीति

तमिलनाडु का चुनावी स्पेस फिल्म स्टार विजय ने बहुत दिलचस्प बना दिया है। राज्य में विपक्षी पार्टी अन्ना डीएमके से ज्यादा राजनीति उसकी सहयोगी भारतीय जनता पार्टी कर रही है और इन दोनों से ज्यादा राजनीति विजय कर रहे हैं। विजय अप्रैल में होने वाले विधानसभा चुनाव को डीएमके बनाम टीवीके बनाने में लगे हैं। तभी दोनों पार्टियों के बीच तलवार खींची है और दोनों के नेता एक दूसरे के खिलाफ खूब मुखर हैं। अब दोनों के बीच फिल्मी मुकाबला भी होने जा रहे हैं। पोंगल के मौके पर विजय की फिल्म और स्टालिन के परिवार की ओर से बनवाई गई दूसरी फिल्म का मुकाबला होगा। विजय की फिल्म नौ जनवरी को रिलीज हो रही है तो स्टालिन के परिवार की फिल्म 10 जनवरी को।

विजय की फिल्म का ‘जन नायगन’ है। जाहिर है फिल्म उनको जन नायक दिखाने वाली है। कहा जा रहा है कि यह उनकी आखिरी फिल्म है और अब वे पूरी तरह से राजनीति करेंगे। उन्होंने खुद ही मलेशिया में फिल्म का संगीत रिलीज करते समय यह बात कही। उनके समर्थक फिल्म को सुपर डुपर हिट कराने की तैयारी में लगे हैं तो दूसरी ओर 10 जनवरी को ‘पराशक्ति’ रिलीज होगी, जिसे लेकर डीएमके कैडर पूरी ताकत लगा रहा है। यह फिल्म स्टालिन के परिवार की ओर से बनवाई गई है, जिसकी कहानी 1960 के दशक के हिंदी विरोधी आंदोलन के समय की है। इसमें हिंदी विरोध और द्रविड राजनीति को मजबूत होते दिखाया गया है। फिल्म में दिखाया गया है कि हिंदी को पूरे देश की एकमात्र भाषा बनाने का फैसला हो गया है और तमिलनाडु में उसका विरोध हो रहा है। चुनाव से पहले दोनों पार्टियां फिल्म के जरिए अपना अपना नैरेटिव बनाने में जुट गई हैं।


Previous News Next News

More News

अमेरिका ने ईरान का जहाज जब्त किया

April 21, 2026

अमेरिका ने अरब सागर में ईरान के ध्वज वाले मालवाहक जहाज पर गोलीबारी करने के बाद उसे जब्त कर लिया है। तेहरान ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे ‘सशस्त्र समुद्री डकैती’ करार दिया और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। फिर से तनाव और बढ़ गया है।  अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के अनुसार,…

दिल्ली दौरे पर बिहार के सीएम सम्राट चौधरी

April 21, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। मंगलवार शाम 4 बजे उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर होगी। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह सम्राट चौधरी की पहली दिल्ली यात्रा है। जानकारी के अनुसार सम्राट चौधरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये शिष्टाचार मुलाकात बताई जा रही है लेकिन…

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने चुनाव के बाद हुई हिंसा पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए

April 21, 2026

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त परिषद (टीटीएएडीसी) के चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद हुई हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। 30 सदस्यों वाली टीटीएएडीसी में 28 चुने हुए प्रतिनिधि और राज्य सरकार द्वारा नामित…

ईरान में इंटरनेट बंदी के 53 दिन, सरकार ‘टियर सिस्टम’ की कर रही व्यवस्था

April 21, 2026

ईरान में इंटरनेट बंदी के 53 दिन हो चुके हैं। संघर्ष से हुई तबाही के बाद पुनर्निर्माण का दौर जारी है। इंटरनेट मॉनिटरिंग संस्था नेट ब्लॉक्स के अनुसार, बाहरी दुनिया ईरान का संपर्क लगभग 1248 घंटों से टूटा पड़ा है। एक्स पर एक ग्राफिक के जरिए बताया कि सरकार ने इंटरनेट को पूरी तरह खोलने…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तीन दिवसीय जर्मनी यात्रा आज से

April 21, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत-जर्मनी रणनीतिक रक्षा साझेदारी को मजबूत करने और द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने के उद्देश्य से मंगलवार से जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे।   इस यात्रा के दौरान, राजनाथ सिंह अपने जर्मन समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस और जर्मन सरकार के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों पर…

logo