कांग्रेस ने बड़ा मौका गंवाया

Categorized as राजनीति

महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना यानी मनरेगा की जगह विकसित भारत जी राम जी बिल लाने का कांग्रेस ने भी विरोध किया। कांग्रेस के सांसदों ने इसके खिलाफ दोनों सदनों में भाषण दिया। लेकिन लोगों का ध्यान खींचने वाले कार्यक्रम कांग्रेस नहीं कर सकी। संसद के अंदर कांग्रेस की ओर सोनिया और राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को इसे बड़ा मुद्दा बनाना चाहिए था। लेकिन राहुल गांधी ऐन मौके पर जर्मनी के दौरे पर चले गए। वे परमाणु ऊर्जा और जी राम जी बिल पर हुई चर्चा के दौरान दिल्ली में नहीं थे। उधर राज्यसभा में सोनिया गांधी भी इस पर नहीं बोलीं। मल्लिकार्जुन खड़गे और जयराम रमेश ने उधर मोर्चा संभाला। तृणमूल कांग्रेस के सांसदों के प्रदर्शन में थोड़ी देर के लिए आम आदमी पार्टी के संजय सिंह बैठे, समाजवादी पार्टी की जया बच्चन और उद्धव ठाकरे की शिव सेना की प्रियंका चतुर्वेदी भी बैठीं। लेकिन कांग्रेस का कोई नेता उसमें शामिल नहीं हुआ।

कांग्रेस पार्टी ने 17 दिसंबर को देश भर के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन का ऐलान किया। लेकिन चुनिंदा जगहों पर प्रदर्शन हुए और उनका भी कोई इम्पैक्ट नहीं हुआ। इसका कारण यह था कि कांग्रेस की ओर से इसे ठीक ढंग से कोऑर्डिनेट नहीं किया गया। कांग्रेस तैयारी करके सभी राज्यों के प्रभारियों को भेज कर प्रदेश कमेटियों से प्रदर्शन कराती। कांग्रेस के बडे नेता इसको मॉनिटर करते। यह महात्मा गांधी के नाम से जुड़ा मामला तो था लेकिन करोड़ों लोगों को लाभ पहुंचाने वाली योजना को समाप्त किए जाने का मुद्दा भी था। अब कांग्रेस पार्टी ने तय किया है कि 28 दिसंबर को कांग्रेस के स्थापना दिवस के दिन देश भर में इसे लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। उससे पहले कांग्रेस ने 27 दिसंबर को कार्यसमिति की बैठक भी बुलाई है। उसमें भी इस पर विचार किया जाएगा। हालांकि कांग्रेस के ही कई नेता मान रहे हैं कि अगले 10 दिन में मोमेंटम वैसा नहीं रह जाएगा, जैसा अभी है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo