तृणमूल ने बनाया गांधी का मुद्दा

Categorized as राजनीति

कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी पर अपना दावा करती है लेकिन महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार ग्रामीण योजना यानी मनरेगा को समाप्त किया गया तो कांग्रेस इसे बड़ा मुद्दा नहीं बना सकी। उसकी बजाय ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने इसे मुद्दा बना दिया। दिल्ली से लेकर कोलकाता तक तृणमूल कांग्रेस ने इसे बड़ा मुद्दा बनाया। ममता बनर्जी ने कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि केंद्र सरकार ने महात्मा गांधी का अपमान किया है। उन्होंने ऐलान किया कि पश्चिम बंगाल सरकार की जो रोजगार योजना चलती है, जिसका नाम कर्म  योजना है उसका नाम अब महात्मा गांधी के नाम पर होगा। तृणमूल कांग्रेस ने टैगोर और बंकिम चंद्र से  लेकर महात्मा गांधी तक के अपमान का मुद्दा बना कर भाजपा को कठघरे में खड़ा किया।

ममता बनर्जी के सांसदों ने गुरुवार को पूरी रात संसद भवन की सीढ़ियों पर धरना दिया। गौरतलब है कि बुधवार और गुरुवार को आधी रात के बाद तक संसद में इस बिल पर चर्चा हुई। बुधवार को आधी रात के बाद लोकसभा ने बिल पास किया और गुरुवार को आधी रात के बाद राज्यसभा ने बिल पास किया। उसके बाद 12 घंटे के लिए तृणमूल कांग्रेस के सांसद धरने पर बैठे। उन्होंने महात्मा गांधी के अपमान का मुद्दा बनाया। ममता की महिला सांसद दिल्ली की कड़ाके की ठंड, छह डिग्री के तापमान और धुएं व धुंध की चादर के बीच खुले में धरने पर बैठी रहीं। रात भर वे ‘हम होंगे कामयाब’ गाते रहे और हर घंटे, दो घंटे पर इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई। उन्होंने ऐसा माहौल बना दिया कि दिल्ली से कोलकाता तक चर्चा होती रही। तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा से लड़ने वाले मुख्य विपक्ष के तौर पर अपने को ब्रांड किया। इसका फायदा उसे विधानसभा चुनाव में मिलेगा।


Previous News Next News

More News

सपा से रामगोपाल तय हैं, दूसरा कौन

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में खाली हो रही राज्यसभा की 10 सीटों में से समाजवादी पार्टी के पास सिर्फ एक सीट है। वह सीट अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव की है। इस बार सपा को दो सीटें मिलेंगी। पहली सीट के लिए रामगोपाल यादव का नाम तय है। वे फिर से राज्यसभा जाएंगे। लेकिन दूसरी सीट…

सपा को तीसरी सीट जीतने का भरोसा

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को 10 सीटों में भाजपा की आठ और समाजवादी पार्टी की दो सीटें तय दिख रही हैं। लेकिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पिछली बार की तरह इस बार भी तीन उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में इस समय पांच सीटें…

भाजपा क्या नौवां उम्मीदवार उतारेगी?

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश के राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा की नजर समाजवादी पार्टी की एक एक चाल पर है। उसको पता है कि इस बार भी अखिलेश तीन उम्मीदवार उतारेंगे। पिछली बार तो उनका तीसरा उम्मीदवार हार गए था लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद हालात बदले हैं। भाजपा के कई विधायकों को पता है…

एलपीयू का हंगामा और पंजाब की राजनीति

September 30, 2026

पंजाब की राजनीति दिलचस्प होती जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार, 30 सितंबर को जालंधर में रैली करने वाला है। पंजाब का दोआबा का यह इलाका भाजपा के लिए बहुत उर्वर दिख रहा है। इस इलाके में भाजपा का प्रदर्शन पहले भी अच्छा रहा है और पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

हाल के चुनाव अवैध है: राहुल

September 30, 2026

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्लुसी की बैठक में कहा कि हाल के सभी चुनाव अवैध हैं। उन्होंने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार से समझौता कर चुके हैं। करीब ढाई घंटे तक चली सीडब्लुसी की बैठक के बारे में सूत्रों के हवाले से…

logo