प्रियंका का रहा शीतकालीन सत्र

Categorized as राजनीति

संसद का शीतकालीन सत्र प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम रहा। सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयक पास हुए, कई बड़े विषयों पर चर्चा हुई और संसद परिसर में भी खूब राजनीति हुई लेकिन 19 दिन के इस छोटे से सत्र में हर तरफ प्रियंका की चर्चा रही। वे सिर्फ डेढ़ साल पहले संसद में पहुंची हैं। उन्होंने वंदे मातरम् पर चर्चा के दौरान संसद में कहा कि नरेंद्र मोदी 12 साल से प्रधानमंत्री हैं और वे 12 महीने पहले संसद में आई हैं। सत्र में उनके भाई और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गैरहाजिरी से भी प्रियंका को मौका मिला। उन्होंने कमान संभाली और हर बहस को दिशा दी। यह पहला मौका है, जब सत्र के दौरान विपक्षी पार्टियों ने इतनी गंभीरता से उनको नोटिस किया है। प्रियंका गांधी स्टाइल ऑफ पोलिटिक्स की बातें सत्र के दौरान नेताओं व पत्रकारों की अनौपचारिक चर्चाओं में शुरू हुई हैं।

शीतकालीन सत्र समाप्त होने के बाद शुक्रवार को स्पीकर के चैम्बर में होने वाली औपचारिक चाय पार्टी में विपक्ष के नेताओं के साथ प्रियंका भी शामिल हुईं। वहां उनको पर्याप्त अटेंशन मिल। ध्यान रहे राहुल ऐसी औपचारिक बैठकों में नहीं जाते हैं। लेकिन प्रियंका गईं और राजनाथ सिंह के साथ बैठीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बैठक में थे और दोनों के बीच संवाद भी हुआ। प्रियंका ने उनसे विदेश दौरे के बारे में पूछा और प्रधानमंत्री ने खुशी खुशी अपना अनुभव बताया। प्रियंका ने हल्की फुल्की बातें कहीं, जिनसे माहौल खुशनुमा बना। उन्होंने कुछ ऐसी बातें भी कहीं, जिन पर प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और दूसरे लोग खुल कर हंसे। लेकिन उन्हीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने स्पीकर के चैम्बर से बाहर सरकार पर जम कर हमला किया। उन्होंने कहा कि सरकार जल्दबाजी में बिल लाती है और हड़बड़ी में उसे पास कराती है। उन्होंने रोजगार गारंटी बिल से महात्मा गांधी का नाम हटाने के लिए सरकार की खूब आलोचना की।

इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलने गई थीं। वे अपने चुनाव क्षेत्र के किसी काम के लिए गई थीं लेकिन यह बड़ी खबर बनी। उन्होंने बाद में गडकरी के कामकाज की तारीफ भी की। इस सत्र में वंदे मातरम् पर प्रधानमंत्री मोदी ने डेढ़ घंटे का भाषण दिया। चुनाव सुधारों पर अमित शाह खूब बोले। लेकिन असली चर्चा प्रियंका के भाषण की हुई, जो उन्होंने वंदे मातरम् पर दी। प्रियंका ने बहुत सहज तरीके से सदन को संबोधित किया। उनका भाषण संवाद की शैली में था। ऐसा लग रहा था कि वे सदन में मौजूद सदस्यों और संसद टीवी के जरिए उन्हें देख रहे लोगों से संवाद कर रही हैं। उन्होंने बिना कटुता लाए प्रधानमंत्री की आलोचना की और उनके भाषण के तथ्यों को खारिज करके अपने तथ्य रखे। संसद के बाहर रामलीला मैदान में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली में भी उनके भाषण की खूब तारीफ हुई है। प्रदूषण के मसले पर या दूसरे किसी भी मसले पर संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए भी उनकी प्रतिक्रिया बहुत सधी हुई थी। तभी संसद के शीतकालीन सत्र को प्रियंका का सत्र कहा जा रहा है। भाजपा के नेता राहुल पर तंजे करते हुए कह रहे हैं कि उनको इतनी बार लॉन्च करने का प्रयास हुआ लेकिन कामयाबी नहीं मिली, जबकि प्रियंका सहज रूप से अपनी जगह बना रही हैं। कांग्रेस में भी नेता राहुल और प्रियंका की तुलना करने लगे हैं।


Previous News Next News

More News

सपा से रामगोपाल तय हैं, दूसरा कौन

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में खाली हो रही राज्यसभा की 10 सीटों में से समाजवादी पार्टी के पास सिर्फ एक सीट है। वह सीट अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव की है। इस बार सपा को दो सीटें मिलेंगी। पहली सीट के लिए रामगोपाल यादव का नाम तय है। वे फिर से राज्यसभा जाएंगे। लेकिन दूसरी सीट…

सपा को तीसरी सीट जीतने का भरोसा

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को 10 सीटों में भाजपा की आठ और समाजवादी पार्टी की दो सीटें तय दिख रही हैं। लेकिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पिछली बार की तरह इस बार भी तीन उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में इस समय पांच सीटें…

भाजपा क्या नौवां उम्मीदवार उतारेगी?

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश के राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा की नजर समाजवादी पार्टी की एक एक चाल पर है। उसको पता है कि इस बार भी अखिलेश तीन उम्मीदवार उतारेंगे। पिछली बार तो उनका तीसरा उम्मीदवार हार गए था लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद हालात बदले हैं। भाजपा के कई विधायकों को पता है…

एलपीयू का हंगामा और पंजाब की राजनीति

September 30, 2026

पंजाब की राजनीति दिलचस्प होती जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार, 30 सितंबर को जालंधर में रैली करने वाला है। पंजाब का दोआबा का यह इलाका भाजपा के लिए बहुत उर्वर दिख रहा है। इस इलाके में भाजपा का प्रदर्शन पहले भी अच्छा रहा है और पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

हाल के चुनाव अवैध है: राहुल

September 30, 2026

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्लुसी की बैठक में कहा कि हाल के सभी चुनाव अवैध हैं। उन्होंने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार से समझौता कर चुके हैं। करीब ढाई घंटे तक चली सीडब्लुसी की बैठक के बारे में सूत्रों के हवाले से…

logo