संजय यादव के साथ तेजस्वी से भी नाराजगी

Categorized as राजनीति

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल में सब कुछ ठीक नहीं है। चुनाव नतीजों के बाद कई दिन तक समीक्षा बैठक हुई, जिसमें पार्टी के नेताओं ने खुल कर नाराजगी जाहिर ती। बैठक में शामिल एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि कोई सात दिन तक अलग अलग प्रमंडलों की बैठक हुई, जिसमें प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ जिला स्तर के पदाधिकारी बैठे। उनका कहना था कि सबसे ज्यादा नाराजगी राज्यसभा सांसद संजय यादव को लेकर थी। पूरी पार्टी उनके खिलाफ थी और सबने कहा कि वे चुनाव लड़ने और लड़ाने की बजाय टिकट बेचने में व्यस्त थे। लेकिन ऐसा नहीं है कि जिला स्तर के नेता तेजस्वी यादव से नाराज थे। उन्होंने तेजस्वी के खिलाफ भी नाराजगी जताई और कहा कि उनको अपनी कोटरी यानी आसपास के चुनिंदा लोगों के चंगुल से निकलना चाहिए।

आरा के एक नेता ने पार्टी के कोषाध्यक्ष और एमएलसी सुनील सिंह पर निशाना साधा तो बक्सर की पूरी टीम इस बात से नाराज थी कि उपचुनाव में जब जगदानंद सिंह का बेटा तीसरे स्थान पर चला गया था तो फिर क्यों उनको टिकट दी गई? गौरतलब है कि जगदानंद सिंह के बेटे अजीत सिंह को रामगढ़ सीट से लड़ाया गया था, जहां उनके बड़े बेटे सुधाकर सिंह विधायक थे और अभी बक्सर के सांसद हैं। अजीत सिंह फिर तीसरे स्थान पर रहे। उनके चक्कर में इलाके के यादवों ने राजद का साथ छोड़ दिया। तेजस्वी यादव के करीबी लोगों में से इंजीनियर सुनील यादव भी पार्टी नेताओं के निशाने पर थे। समीक्षा बैठक में यह भी कहा गया कि राजवल्लभ यादव जैसे मजबूत नेताओं को साजिश के तहत पार्टी से दूर किया गया। पार्टी के नेता यह भी चाहते हैं कि तेजस्वी यादव परिवार में एकजुटता बनाने का प्रयास करें क्योंकि उससे बिहार के आम लोगों में खराब मैसेज जा रहा है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo