बिहार पर क्या असर होगा?

Categorized as राजनीति

पहले ऐसा लग रहा था कि भाजपा को अब उत्तर प्रदेश में कुर्मी राजनीति करने की जरुरत नहीं है। ऐसा मानने का कारण यह था कि बिहार में भाजपा ने हाल के दिनों के सबसे बड़े कुर्मी नेता नीतीश कुमार को मुंख्यमंत्री बनाया है। उनके नाम पर बिहार का चुनाव लड़ा गया और एतिहासिक जनादेश लेकर एऩडीए की सरकार बनी। नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो सम्राट चौधरी फिर से उप मुख्यमंत्री बने। सो, भाजपा ने कुर्मी और कोईरी का समीकऱण मजबूती के साथ स्थापित कर दिया था। फिर भी उत्तर प्रदेश में कुर्मी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया और कोईरी उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहले से हैं।

तभी सवाल है कि क्या बिहार मे कुछ बदलाव हो सकता है? ध्यान रहे पहले कहा जा रहा था कि सेहत के आधार पर भी नीतीश कुमार की विदाई उत्तर प्रदेश के चुनाव के बाद ही होगी। उससे पहले भाजपा जोखिम नहीं ले सकती है। इसका कारण यह भी था कि लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव का पीडीए काम कर गया। वे यादव के अलावा कोईरी, कुर्मी, शाक्य आदि का भी वोट लेने में कामयाब हुए थे। हालांकि विधानसभा में इसकी संभावना कम हो जाती है। फिर भी भाजपा ने उत्तर प्रदेश में कुर्मी जाति से आने वाले पंकज चौधरी को अध्यक्ष बनाया है। इसे लेकर बिहार में अनिश्चितता बढ़ गई है। वहां पहले दिन से जदयू और भाजपा अपनी अपनी राजनीति कर रहे हैं। जदयू की ओर से सबसे बड़ी पार्टी बनने का प्रयास किया जा रहा है।


Previous News Next News

More News

मोदी-शाह पर ‘जेन जी’ को धमकाने का आरोप

August 1, 2026

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया है कि वे प्रदर्शन करने वाले युवाओं यानी ‘जेन जी’ को धमका रहे हैं। राहुल ने मोदी और शाह के लिए यह भी लिखा है कि वे देश का अतीत हैं। राहुल गांधी ने…

ताहिर हुसैन को उम्र भर जेल में रहना होगा

August 1, 2026

नई दिल्ली। छह साल पहले हुए दिल्ली दंगों के दौरान आईबी के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए ताहिर हुसैन को अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। आम आदमी पार्टी के पार्षद रहे ताहिर हुसैन को अदालत ने 13 जुलाई को दोषी ठहराया था। शुक्रवार, 31 जुलाई को…

प्रदर्शनकारी लड़की पर एफआईआर का विरोध

August 1, 2026

नई दिल्ली। पेपर लीक के खिलाफ जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन में शामिल लड़की रुचिका सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के मामले का कॉकरोच जनता पार्टी ने विरोध किया है। पुलिस ने रुचिका के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। सीजेपी ने इसे कानून का…

कई राज्यों में बारिश, बाढ़, भूस्खलन

August 1, 2026

नई दिल्ली। देश के कुछ राज्यों में मानसून कमजोर पड़ा है लेकिन ज्यादातर राज्यों में मानसून की भारी बारिश जारी है। पहाड़ों पर जारी बारिश के कारण मैदानी इलाकों में कई राज्यों में नदियां उफान पर हैं। उत्तर प्रदेश में गंगा के अलावा घाघरा, सरयू समेत 10 नदियां उफान पर हैं। खबर है कि बिजनौर…

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल

July 31, 2026

उत्तर प्रदेश को वैश्विक व्यापार, विनिर्माण और निर्यात का प्रमुख केंद्र बनाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाला उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस)-2026 का चौथा संस्करण 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को इसकी तैयारियों की समीक्षा करते…

logo