हुमायूं कबीर के खिलाफ उतरी भाजपा

Categorized as राजनीति

इस बात का इंतजार छह दिसंबर से हो रहा था कि कब भारतीय जनता पार्टी सामने आकर तृणमूल से निकाले गए विधायक हुमायूं कबीर से बाबरी मस्जिद बनवाने पर बयान देती है। पार्टी अब खुल कर इसके विरोध में आ गई है। भाजपा के नेता अर्जुन सिंह खुल कर कहा है कि इस बाबरी मस्जिद का भी वही हस्र होगा, जो अयोध्या वाली मस्जिद का हुआ था। ध्यान रहे भाजपा अगर मैदान में उतर कर हुमायूं कबीर का विरोध नहीं करती तो बाबरी मस्जिद का मुद्दा नहीं बनने जा रहा था। इस पर राजनीति तभी तेज हो सकती थी जब भाजपा भड़काऊ बयान दे और दूसरी तरफ से भी मैचिंग बयानबाजी हो।

इसके बगैर तो मुर्शिदाबाद में बेलडांगा में मस्जिद बनने का कोई खास राजनीतिक मतलब नहीं था। गौरतलब है कि इस मस्जिद का निर्माण रूकवाने के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिसे हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया था। कोई भी व्यक्ति, जिसके पास जमीन है और वह उस जमीन पर मस्जिद बनवाना चाहता है तो उस पर विवाद नहीं हो सकता है। इसलिए हाई कोर्ट ने मस्जिद के शिलान्यास पर रोक नहीं लगाई और राज्य सरकार को सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। बाबरी मस्जिद नाम पर भी कोई आधिकारिक आपत्ति नहीं हो सकती है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने ही अयोध्या में बाबरी मस्जिद बनाने के लिए पांच एकड़ जमीन दी है। लेकिन अगर भाजपा इसके निर्माण का विरोध करे और इसे तोड़ने की बात कहे तो सांप्रदायिक ध्रुवीकरण तेज होगा।


Previous News Next News

More News

अमेरिका ने ईरान का जहाज जब्त किया

April 21, 2026

अमेरिका ने अरब सागर में ईरान के ध्वज वाले मालवाहक जहाज पर गोलीबारी करने के बाद उसे जब्त कर लिया है। तेहरान ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे ‘सशस्त्र समुद्री डकैती’ करार दिया और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। फिर से तनाव और बढ़ गया है।  अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के अनुसार,…

दिल्ली दौरे पर बिहार के सीएम सम्राट चौधरी

April 21, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। मंगलवार शाम 4 बजे उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर होगी। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह सम्राट चौधरी की पहली दिल्ली यात्रा है। जानकारी के अनुसार सम्राट चौधरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये शिष्टाचार मुलाकात बताई जा रही है लेकिन…

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने चुनाव के बाद हुई हिंसा पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए

April 21, 2026

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त परिषद (टीटीएएडीसी) के चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद हुई हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। 30 सदस्यों वाली टीटीएएडीसी में 28 चुने हुए प्रतिनिधि और राज्य सरकार द्वारा नामित…

ईरान में इंटरनेट बंदी के 53 दिन, सरकार ‘टियर सिस्टम’ की कर रही व्यवस्था

April 21, 2026

ईरान में इंटरनेट बंदी के 53 दिन हो चुके हैं। संघर्ष से हुई तबाही के बाद पुनर्निर्माण का दौर जारी है। इंटरनेट मॉनिटरिंग संस्था नेट ब्लॉक्स के अनुसार, बाहरी दुनिया ईरान का संपर्क लगभग 1248 घंटों से टूटा पड़ा है। एक्स पर एक ग्राफिक के जरिए बताया कि सरकार ने इंटरनेट को पूरी तरह खोलने…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तीन दिवसीय जर्मनी यात्रा आज से

April 21, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत-जर्मनी रणनीतिक रक्षा साझेदारी को मजबूत करने और द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने के उद्देश्य से मंगलवार से जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे।   इस यात्रा के दौरान, राजनाथ सिंह अपने जर्मन समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस और जर्मन सरकार के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों पर…

logo