इजराइल जा रहा विमान हाईजैक करने की कोशिश

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। बुधवार को भारतीय पायलट की बहादुरी और सूझबूझ साथ ही विमान के यात्रियों के साहस के कारण एक बहुत बड़ी घटना टल गई। दुबई से इजराइल जा रहे एक विमान को हवा में हाईजैक करने की कोशिश हुई। विमान के को पायलट ने ही विमान हाईजैक करने का प्रयास किया, जिसे विमान के भारतीय पायलट ने विफल कर दिया। इस दौरान दोनों पायलटों के बीच मारपीट हुई और विमान भी एक मिनट के अंदर 17 हजार फीट नीचे गिरा। इसमें कई यात्री घायल हुए। बाद में लड़ाकू विमानों के घेरे में विमान की लैंडिंग कराई गई।

हाईजैक करने का प्रयास करने वाला को पायलट ओमान का था। इजराइल की एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि ओमान के साथ जब इजराइल के राजनयिक संबंध नहीं हैं फिर कैसे वहां का पायलट इजराइल के विमान के कॉकपिट में पहुंचा। बताया जा रहा है कि को पायलट विमान को हाईजैक करके उसे क्रैश कराना चाहता था। उसने विमान के मुख्य पायलट पर चाकू से हमला किया और विमान का कंट्रोल अपने हाथ में लेने की कोशिश की। भारतीय पायलट ने चालक दल के सदस्यों और यात्रियों की मदद से को पायलट को काबू में किया।

बताया गया है कि फ्लाई दुबई की उड़ान में बुधवार सुबह करीब नौ बजे यह घटना हुई। इस वजह से एक मिनट के अंदर विमान करीब 17 हजार फीट नीचे आ गया। इसके बाद विमान से हाईजैक का अलर्ट भेजा गया। इजराइल ने तुरंत लड़ाकू विमान रवाना किए। उनकी निगरानी में उड़ान का रास्ता बदला गया और उसे सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में करीब 180 यात्री सवार थे, जिनमें लगभग 150 इजराइली नागरिक थे।

बताया जा रहा है कि विमान के कॉकपिट में पायलट और को पायलट के बीच झगड़ा हुआ था। इसी दौरान विमान से इमरजेंसी सिग्नल भेजे गए। इजराइल की  मीडिया ने चश्मदीदों के हवाले से दावा किया है कि झगड़ा तब शुरू हुआ, जब एक पायलट ने विमान को जमीन की तरफ मोड़कर क्रैश करने की कोशिश की। जब विमान नीचे गिरने लगा तो आगे बैठे कुछ इजराइली यात्री कॉकपिट की तरफ दौड़े। उन्होंने हमलावर पायलट से लड़कर उसे कॉकपिट से बाहर निकाला। यात्री के मुताबिक, विमान में सादे कपड़ों में दो और पायलट भी मौजूद थे। उनमें से एक पायलट ने विमान का कंट्रोल संभाला।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo