सम्राट भाजपा के सीएम इन वेटिंग

Categorized as राजनीति

बिहार में भाजपा की आगे की राजनीतिक तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। ऐसा लग रहा है कि भारतीय जनता पार्टी की अपने चेहरे की तलाश पूरी हो गई है। सम्राट चौधरी वह चेहरा हैं, जिसकी भाजपा को तलाश थी। ध्यान रहे पिछले 20 साल से भाजपा नीतीश कुमार की मदद से सत्ता में आ जा रही है लेकिन उसका कोई एक ऐसा चेहरा प्रोजेक्ट नहीं हो सका, जिसके नाम पर वह बिहार की राजनीति कर सके। इसके पीछे नीतीश कुमार का भी हाथ रहा, जिन्होंने सुशील मोदी के साथ मिल कर भाजपा के सभी उभरते हुए नेताओं को बीच रास्ते में ही रोक दिया था। बहरहाल, अब सम्राट चौधरी को भाजपा का सीएम इन वेटिंग कहा जा सकता है।

नीतीश कुमार के 20 साल के शासन में पहली बार ऐसा हुआ है कि मुख्यमंत्री ने गृह मंत्रालय छोड़ा और भाजपा के सम्राट चौधरी उप मुख्यमंत्री के साथ गृह मंत्री बने। यह बहुत विशेष परिघटना है। ध्यान रहे चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी के लिए अपनी पार्टी की जीती हुई तारापुर विधानसभा सीट भी छोड़ी थी। नीतीश के बनाए गैर यादव पिछड़ा समीकरण में भी सम्राट का चेहरा फिट बैठता है। वे कोईरी, कुर्मी और धानुक के करीब 10 फीसदी वोट का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसी वोट पर नीतीश ने अत्यंत पिछड़ी जातियों, दलितों और सवर्णों को जोड़ा है। नीतीश की इस विरासत को सम्राट चौधरी आगे बढ़ाएंगे यह संकेत भाजपा की ओर से स्पष्ट रूप से दिया गया है। अब बिहार में सम्राट चौधरी का दर्जा वही हो गया है, जो केंद्र में अमित शाह का है। वे पार्टी भी संभालेंगे और सरकार में सबसे अहम भूमिका निभाएंगे। अपराधियों का सफाया करने के योगी आदित्यनाथ मॉडल को अपनाने की भी चर्चा है। इससे उनकी अपनी अलग ब्रांडिंग होगी।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo