धनखड़ अपने सूत्र वाक्यों को खुद डिकोड करेंगे

Categorized as राजनीति

पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पद से इस्तीफा देने के चार महीने के बाद सार्वजनिक मंच से बोले हैं। वे भोपाल गए थे, जहां उन्होंने राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ, आरएसएस के विचारक मनमोहन वैद्य की किताब ‘हम और यह विश्व’ का विमोचन किया। इस मौके पर उन्होंने भाषण भी दिया। लेकिन उनका पूरा भाषण सूत्रों में था। वे सिर्फ सूत्र वाक्य बोल रहे थे। हालांकि उनका भाषण आधे घंटे से ज्यादा का था और जब उनके सहयोगियों ने उनको फ्लाइट टाइमिंग की याद दिलाई तो उन्होंने कहा कि वे फ्लाइट की वजह से कर्तव्य से मुंह नहीं मोड़ सकते। यानी वे भाषण देने को कर्तव्य मान रहे थे। यह कर्तव्य उन्होंने सूत्रों में निभाया है। अब सवाल है कि उनके सूत्र वाक्यों को कैसे डिकोड किया जाएगा और कौन करेगा? क्या वे खुद किसी समय इन सूत्रों को डिकोड करेंगे?

उन्होंने अपने भाषण में कहा कि आखिरकार चार महीने बाद बोलने का मौका मिला है लेकिन ‘गला अभी पूरी तरह से खुला नहीं है’। गला पूरी तरह से नहीं खुलने वाली बात बहुत खास है। उनको मौका क्यों नहीं मिल रहा था और गला किन परिस्थतियों के कारण पूरी तरह नहीं खुला है यह सवाल भी अहम है। इसी तरह उन्होंने कहा कि ‘देश ऐसे दौर में है, जहां धारणा और नैरेटिव सच तय करते हैं, भगवान करे कोई नैरेटिव में न फंसे’। देश में क्या नैरेटिव बनाया जा रहा है और क्या सच है यह बहुत अहम है। वे कब इस बारे में बताएंगे, इस पर सबकी नजर रहेगी। इसी तरह उन्होंने एक वाक्य यह बोला कि ‘सोए को जगाया जा सकता है लेकिन सोने का नाटक कर रहे को नहीं जगाया जा सकता है, बल प्रयोग की अलग बात है’। इसका जवाब भी अहम है कि वे किसको जगाना चाह रहे थे, जो सोने का नाटक किए हुए था। बहरहाल, उनके पहले सार्वजनिक भाषण के बाद अब फिर से सबकी दिलचस्पी उनमें पैदा हो गई है। मीडिया से लेकर विपक्ष को उनके अगले भाषण का इंतजार रहेगा, जिसमें वे कुछ सूत्रों को डिकोड कर सकते हैं।


Previous News Next News

More News

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, लगातार आठवें दिन नहीं चल सका प्रश्नकाल

July 30, 2026

लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल लगातार आठवें दिन नहीं चल सका और कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। कांग्रेस सदस्यों को बुधवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान पैदा…

भारत से लगे नेपाल के इलाकों में चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी

July 30, 2026

नेपाल के कोशी प्रांत में भारत की सीमा से लगे सुनसरी जिले के कई हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी रहा। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। सुनसरी के सहायक मुख्य जिला अधिकारी पोषण लामिछाने ने…

राजस्थान: आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी

July 30, 2026

राजस्थान सरकार ने आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन स्थाई लोक अदालतों के गठन के प्रस्ताव को अनुमोदित किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के तहत फलौदी, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, बाड़मेर,…

पंजाब में ‘प्रश्नपत्र लीक’ के विरोध में दिल्ली भाजपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली ईकाई ने बृहस्पतिवार को मंडी हाउस के निकट आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पंजाब में कथित प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी फिरोजशाह…

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, ‘अपराधबोध’ नजर आता है : राहुल

July 30, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह पर एक बार फिर निशाना साधा और सवाल किया कि वह संसद में आने से तथा इस मामले पर सफाई देने से क्यों डरे हुए हैं। लोकसभा में…

logo