एकनाथ शिंदे की मुश्किलें बढ़ रही हैं

Categorized as राजनीति

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मुश्किलें कम महीं हो रही हैं। वे पिछले एक साल से देवेंद्र फड़नवीस की सरकार में उप मुख्यमंत्री हैं लेकिन उनको सुकून नहीं मिल पाया है। कारण यह बताया जा रहा है कि फड़नवीस उनको निपटाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि कोई इस बात की पुष्टि नहीं करता लेकिन वे जितने परेशान हैं और जितनी बार दिल्ली पहुंच कर उन्होंने अमित शाह से मुलाकात की है उससे लग रहा है कि सब कुछ ठीक नहीं है। हाल के दिनों में तो उनका विवाद और ज्यादा बढ़ गया। हालांकि अब कहा जा रहा है कि पिछले दिल्ली दौरे के बाद स्थिति कुछ सुधरी है। लेकिन यह सुधार कब तक रहेगा कहा नहीं जा सकता है।

असल में टकराव का नया मुद्दा यह है कि महाराष्ट्र में भाजपा की प्रदेश ईकाई शिंदे की शिव सेना के नेताओं को तोड़ रही है। कुछ समय पहले ही तय हुआ था कि दोनों पार्टियां एक दूसरे के नेताओं को नहीं तोड़ेंगी। अब भाजपा का कहना है कि शुरुआत शिंदे ने की थी उन्होंने भाजपा के एक नेता को अपनी पार्टी में शामिल कराया था। इसके जवाब में भाजपा ने शिव सेना के नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कराया। इससे शिंदे इतने नाराज हुए उन्होंने पिछले हफ्ते अपनी पार्टी के मंत्रियों को कैबिनेट की बैठक में जाने से रोक दिया। इस पर विवाद बढ़ा तो शिंदे ने दिल्ली आकर अमित शाह से मुलाकात की। इस विवाद के बाद उद्धव ठाकरे की शिव सेना भी सक्रिय हो गई है। कहा जा रहा है कि शिंदे की सेना के नेता टूटने के लिए तैयार हैं और स्थानीय निकाय चुनाव के बाद कुछ बड़ा खेल हो सकता है।


Previous News Next News

More News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर

July 31, 2026

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के साथ ही योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार…

मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

July 31, 2026

मोरक्को की सीमा पार कर लगभग 50,000 प्रवासियों के स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में घुसने के प्रयास के दौरान कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने और बाड़ पार करते समय हुई भगदड़ के कारण हुआ। हालात बेकाबू होते…

तमिलनाडु उपचुनाव: मद्रास उच्च न्यायालय ने पांच सीटों पर उपचुनाव की रोक 24 अगस्त तक बढ़ायी

July 31, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने पर लगायी गयी रोक को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। उच्च न्यायालय ने इन सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दायर चुनावी याचिकाओं के निपटारे तक इस स्थगन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 10 जुलाई को…

अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत के फैसले से हुई न्याय की जीत : सूद

July 31, 2026

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को कड़कड़डूमा अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने का स्वागत किया है। श्री सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला कानून के शासन…

अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया

July 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘ई भविष्य’ पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम’ शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन…

logo