मीडिया समूहों की एक्जिट पोल से दूरी

Categorized as राजनीति

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कोई 20 एक्जिट पोल अनुमान आए हैं, जिनको अलग अलग चैनलों पर दिखाया गया। इसके अलावा सोशल मीडिया में सैकड़ों की संख्या में एक्जिट पोल आए। अनेक यूट्यूब चैनल्स ने अपना अनुमान बताया। लेकिन एक बार फिर दिखा कि देश के बड़े मीडिया समूह एक्जिट पोल से दूर रहे। एक समय था, जब सारे मीडिया समूह एक्जिट पोल कराते थे या किसी न किसी एजेंसी के साथ तालमेल करके उसके एक्जिट पोल के नतीजे अपने चैनल पर दिखाते थे। हर मीडिया हाउस के किसी न किसी एजेंसी से तालमेल होता था, जिसका ओपिनियन पोल चुनाव से पहले दिखाया जाता था और आखिरी चरण के मतदान के दिन एक्जिट पोल के नतीजे दिखाए जाते थे। यह मीडिया के लिए असली चुनाव नतीजे की तरह ही होता था और इसका आयोजन बड़े उत्सव की तरह किया जाता था।

लेकिन पिछले कुछ दिनों से यह परंपरा बदल रही है और इस बार तो किसी भी न्यूज चैनल ने अपना एक्जिट पोल सर्वे नहीं दिखाया। किसी एजेंसी के साथ किसी चैनल का नाम भी नहीं जुड़ा था। हालांकि सभी चैनलों ने एक्जिट पोल के अनुमान दिखाए। लेकिन किसी ने उनकी जिम्मेदारी नहीं ली। सबने अनुमान बताते हुए यह भी कहा कि यह उनका एक्जिट पोल नहीं है और न उन्होंने एक्जिट पोल करने वाली एजेंसी के साथ टाई अप किया है। यह विशुद्ध रूप से एजेंसी का अनुमान है। दूसरी परिघटना यह है कि किसी ने सिर्फ एक एजेंसी का सर्वे नहीं बताया। सबने एक से ज्यादा या कई एजेंसियों के अनुमानों को मिला कर पोल ऑफ पोल्स बताया। न्यूज एजेंसी में एक ‘आईएएनएस’ ने जरूर मैटराइज के साथ मिल कर एक्जिट पोल कराया और दूसरी बड़ा मीडिया समूह ‘दैनिक भास्कर’ है, जिसने एक्जिट पोल का अपना अनुमान बताया। हालांकि ‘दैनिक भास्कर’ कई वर्षों से रिपोर्टर्स पोल दिखाता रहा है। उसका दावा है कि हर सीट से उसके रिपोर्टर्स ने उम्मीदवारों की जीत हार रिपोर्टिंग की है और उसके आधार पर उसने अपना अनुमान बताया है। अखबार का दावा है कि पिछले चुनाव में सारे एक्जिट पोल अनुमान गलत साबित हुए थे लेकिन उसके रिपोर्टर्स का अनुमान पूरी तरह से सही साबित हुआ। दैनिक भास्कर ने एनडीए को 145 से 167 सीट का अनुमान लगाया है।

अब सवाल है कि मीडिया समूहों और न्यूज चैनल्स ने ऐसा क्यों किया? इसका सबसे बड़ा कारण एक्जिट पोल अनुमानों का गलत साबित होना है। चैनलों का मानना है कि पिछले कई चुनावों से लगातार एक्जिट पोल के अनुमान गलत साबित हो रहे हैं। उनका कहना है कि ओपिनियन पोल का गलत साबित होना समझा जा सकता है लेकिन एक्जिट पोल कैसे पूरी तरह से गलत साबित हो सकते हैं? दूसरी बात यह है कि ओपिनियन पोल के अनुमानों का आमतौर पर पार्टियां ध्यान नहीं रखती हैं। उनको पता है कि चुनाव के बीच जनता कुछ भी कहती है। लेकिन मतदान के बाद एक्जिट पोल के आंकड़ों का सब ध्यान रखते हैं। इसका कारण यह है कि एक्जिट पोल के दो या तीन दिन के बाद असली नतीजे आ जाते हैं और अगर अनुमान सही नहीं हुआ तो उसका जवाब देना भारी हो जाता है। इसलिए चैनल एक्जिट पोल से दूरी बनाते जा रहे हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo