राजद को भी चाहिए था नीतीश का वोट

Categorized as राजनीति

यह इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव की खास बात रही कि सबको नीतीश कुमार के सद्भाव की जरुरत थी और सबको नीतीश कुमार वाले वोट की जरुरत थी। यही कारण था कि भाजपा और लोजपा सहित दूसरी एनडीए पार्टियों के नेता नीतीश का नाम भजते रहे लेकिन सबसे हैरानी की बात यह रही कि उनके धुर विरोधी राष्ट्रीय जनता दल को भी उनके गुडविल का वोट चाहिए था। तभी राजद के नेताओं ने कई तरह की अफवाहें फैलाईं। बाद में जब लगा कि अफवाहों से काम नहीं चलेगा तो पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से मतदाताओं को गुमराह करने का प्रयास किया गया। उससे पहले राबड़ी देवी सहित राजद के सारे नेताओं ने नीतीश के प्रति सद्भाव दिखाना शुरू कर दिया था। सब इस बात पर वोट मांग रहे थे कि भाजपा ने नीतीश को मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं बनाया है।

इसके सहारे यह मैसेज बनवाया गया कि तेजस्वी उनको सीएम बना सकते हैं। इस नैरेटिव के प्रचार के लिए राष्ट्रीय जनता दल के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से कहा गया कि जनता दल यू के समर्थक भाजपा और लोजपा को वोट नहीं कर रहे हैं। इससे मिलती जुलती बात राजद के नेता जमीन पर कह रहे थे। वे प्रचार कर रहे थे कि ‘लालटेन ही तीर है’। इसका मतलब है कि जहां तीर छाप यानी जनता दल यू का उम्मीदवार नहीं है वहां राजद का उम्मीदवार ही नीतीश का उम्मीदवार है। इस तरह नीतीश समर्थकों को समझाया जा रहा था कि वे जनता दल यू को वोट करें और जहां उसका उम्मीदवार नहीं है वहां भाजपा और लोजपा की बजाय राजद को वोट करें। इस आधार पर सिर्फ राजद के लिए वोट मांगा जा रहा था। कांग्रेस, लेफ्ट या वीआईपी के लिए नहीं। पूरे चुनाव में राजद नेताओं ने यह बताने का प्रयास किया कि चुनाव के बाद नीतीश फिर से महागठबंधन का हिस्सा बन सकते हैं। इस काम में कई यूट्यूब चैनल और इन्फ्लूयएंसर्स भी लगे हुए थे। हालांकि इस प्रचार में ज्यादा कामयाबी नहीं मिल पाई है।


Previous News Next News

More News

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, लगातार आठवें दिन नहीं चल सका प्रश्नकाल

July 30, 2026

लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल लगातार आठवें दिन नहीं चल सका और कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। कांग्रेस सदस्यों को बुधवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान पैदा…

भारत से लगे नेपाल के इलाकों में चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी

July 30, 2026

नेपाल के कोशी प्रांत में भारत की सीमा से लगे सुनसरी जिले के कई हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी रहा। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। सुनसरी के सहायक मुख्य जिला अधिकारी पोषण लामिछाने ने…

राजस्थान: आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी

July 30, 2026

राजस्थान सरकार ने आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन स्थाई लोक अदालतों के गठन के प्रस्ताव को अनुमोदित किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के तहत फलौदी, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, बाड़मेर,…

पंजाब में ‘प्रश्नपत्र लीक’ के विरोध में दिल्ली भाजपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली ईकाई ने बृहस्पतिवार को मंडी हाउस के निकट आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पंजाब में कथित प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी फिरोजशाह…

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, ‘अपराधबोध’ नजर आता है : राहुल

July 30, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह पर एक बार फिर निशाना साधा और सवाल किया कि वह संसद में आने से तथा इस मामले पर सफाई देने से क्यों डरे हुए हैं। लोकसभा में…

logo