सीएम पद पर सफाई देती रही भाजपा

Categorized as राजनीति

पता नहीं भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले क्या योजना बनाई थी, क्या सर्वे कराए थे और क्या रोडमैप तैयार किया था, जो उसका चुनाव इतना बिखरा और कमजोर दिखा! प्रचार में भाजपा ने कारपेट बॉम्बिंग की। एक दर्जन राज्यों के मुख्यमंत्रियों के हेलीकॉप्टर बिहार में उड़ रहे थे और देश भर के भाजपा नेता, मंत्री, सांसद पटना से लेकर दूरदराज के शहरों, कस्बों की गलियों में भटक रहे थे। लेकिन चुनाव उसका फिर भी नहीं उठ पाया। आखिर तक भाजपा किसी तरह से चुनाव लड़ती दिखी। प्रशांत किशोर के बारे में कहा जा रहा था कि वे भाजपा की बी टीम हैं लेकिन उनकी जनसुराज पार्टी ने ऐसे उम्मीदवार दिए, जो दूसरी किसी भी पार्टी के मुकाबले भाजपा को ज्यादा नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके उलट ज्यादातर सीटों पर उनके उम्मीदवार जनता दल यू की मदद करते दिख रहे हैं। उम्मीदवारों के चयन से लेकर रणनीति बनाने तक हर क्षेत्र में भाजपा परेशान दिखी।

भाजपा की सबसे बड़ी रणनीतिक भूल नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं घोषित करना था। इस साल के शुरू में ही अमित शाह ने कह दिया था कि मुख्यमंत्री का फैसला चुनाव के बाद होगा। उसके बाद उन्होंने कई बार यह बात की। इसके बाद दूसरी गलती यह हुई कि भाजपा ने बराबर का भाई बनने का दांव चला। जदयू के लोगों को पटा कर और नीतीश कुमार को अंधेरे में रख कर भाजपा ने बराबर सीट ली। इन दो गलतियों से जो नुकसान हुआ उसकी भरपाई के लिए भाजपा को बीच चुनाव कई तरह के कदम उठाने पड़े। सवाल है कि क्या भाजपा के रणनीतिकारों को पता नहीं था कि जमीन पर नीतीश कुमार को लेकर लोगों में क्या धारणा है? क्या भाजपा के नेता भी इधर उधर के फर्जी सर्वेक्षणों के हिसाब से रणनीति बना रहे थे, जिनमें कहा जा रहा था कि मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार तीसरे नंबर पर हैं और उनसे ज्यादा लोकप्रियता तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर की है? इन सर्वेक्षणों के आधार पर रणनीति बना कर भाजपा फंस गई और उसके बाद पूरा चुनाव संकट प्रबंधन में और सफाई देने में बीता।

सोचें, भाजपा के लगभग हर नेता को चुनाव के बीच कहना पड़ा कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे। यह सौ जूते और सौ प्याज दोनों खाने वाली बात हो गई। कम से कम दो बार अमित शाह ने कहा कि बिहार में सीएम पद की वैकेंसी नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार में सीएम और दिल्ली में पीएम की वैकेंसी नहीं है। बिहार में भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने दूसरे चरण का प्रचार बंद होने के बाद कहा कि नीतीश कुमार ही एनडीए के मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं। उससे पहले प्रधानमंत्री के मंच से उनके सामने भाजपा के सांसद राजीव प्रताप रूड़ी ने कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे, मुख्यमंत्री हैं और मुख्यमंत्री रहेंगे। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने हर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चुनाव के बाद नीतीश ही मुख्यमंत्री होंगे। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हर जगह यह बात कहते रहे कि नीतीश ही सीएम होंगे। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा को अपने सबसे बड़े नेताओं में से एक राजनाथ सिंह से भी कहलवाना पड़ा कि नीतीश ही सीएम के दावेदार हैं। सोचें, इतना कहने की जरुरत क्यों पड़ी? अगर पहले ही कह देते के चुनाव के बाद नीतीश ही मुख्यमंत्री बनेंगे तो किसी को बीच चुनाव में इतनी सफाई नहीं देनी पड़ती और भाजपा के उम्मीदवारों को जमीन पर इतनी समस्या का सामना भी नहीं करना पड़ता।


Previous News Next News

More News

देश का तीन चौथाई हिस्सा लू की चपेट में

April 26, 2026

नई दिल्ली। देश में हीटवेव का दायरा बढ़ता जा रहा है। लगभग तीन चौथाई हिस्सा लू की चपेट में आगया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर पश्चिम, उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के पांच राज्यों के 14 शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। इनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य…

ईरान का बातचीत से इनकार

April 26, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत का रास्ता साफ नहीं हो रहा है। ईरान ने अमेरिका से सीधी बातचीत करने से इनकार कर दिया है। इससे पहले माना जा रहा था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेन कुशनर की वार्ता ईरान के…

होर्मुज से बारूदी सुरंग हटाने का काम

April 26, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका ने होर्मुज की खाड़ी को खाली कराने और वहां समुद्र के अंदर बिछाई गई बारूदी सुरंगों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। अमेरिका ने कहा है कि उसके माइनस्वीपर होर्मुज की खाड़ी में काम कर रहे हैं। एक दिन पहले ही अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा था…

पार्टी छोड़ने वाले सांसदों की शिकायत करेगी आप

April 26, 2026

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी अपने सात राज्यसभा सांसदों की शिकायत सभापति से करेगी। राज्यसभा में पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा है कि उप राष्ट्रपति सह सभापति सीपी राधाकृष्णन को चिट्ठी लिख कर पार्टी सात सांसदों की शिकायत करेगी और दलबदल कानून के तहत उनकी सदस्यता समाप्त करने की अपील करेगी। गौरतलब है…

केजरीवाल के नए आवास पर भी विवाद

April 26, 2026

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीम अरविंद केजरीवाल को लोधी इस्टेट में मिले आवास की कथित तस्वीरें जारी की हैं। दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने तस्वीरें जारी करके कहा है कि यह केजरीवाल का दूसरा शीशमहल है। हालांकि आप की ओर से कहा गया है कि तस्वीरें फर्जी…

logo