ऑपरेशन सिंदूर 2.0 होगा क्या?

Categorized as राजनीति

ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ फिर कोई सैन्य कार्रवाई हो सकती है। ऑपरेशन सिंदूर 2.0 की संभावना जताई जा रही है। इस संभावना का एक कारण तो यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर से आतंकवादियों को अंग्रेजी में चेतावनी दी है। दिल्ली में लाल किले के सामने हुए भीषण विस्फोट के अगले दिन मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन की भूटान यात्रा पर गए। वहां उन्होंने इस घटना पर भारी मन से शोक जताया और आतंकवादियों को चेतावनी दी की किसी को बख्शा नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने यह लाइन अंग्रेजी में बोली। उन्होंने कहा कि, ‘ऑल दोज रिस्पॉन्सिबल विल बी ब्रॉट टू जस्टिस’। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने सिर्फ आतंकवादियों को चेतावनी नहीं दी है, बल्कि दुनिया को भी बता दिया है कि भारत कार्रवाई करेगा।

ध्यान रहे इसी तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग यही लाइन पहलगाम कांड के बाद बिहार के मधुबनी में बोली थी। उन्होंने वहां एक सभा को संबोधित किया और आतंकवादियों को मिट्टी में मिला देने की बात करते हुए अंग्रेजी में चेतावनी दी। उसके बाद ऑपरेशन सिंदूर हुआ था। सरकार के मंत्री और सैन्य अधिकारी भी बार बार कहते हैं कि ऑपरेशन सिंदूर समाप्त नहीं हुआ वह जारी है। दिल्ली में हुए विस्फोट और उसके तार कश्मीर और  पाकिस्तान से जुड़ने के बाद माना जा रहा है कि सैन्य कार्रवाई होगी। पाकिस्तान को भी इसका अंदाजा है तभी उसके भी लड़ाकू विमान सीमा के आसपास उड़ान भर रहे हैं। पाकिस्तान पिछली बार किसी भी सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार था। इस बार वह ज्यादा तैयारी में रहेगा। भारत को उस हिसाब से अपनी रणनीति बनानी होगी। पहलगाम कांड के दो हफ्ते बाद सैन्य कार्रवाई हुई थी। इस बार उससे ज्यादा समय लग सकता है।


Previous News Next News

More News

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, लगातार आठवें दिन नहीं चल सका प्रश्नकाल

July 30, 2026

लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल लगातार आठवें दिन नहीं चल सका और कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। कांग्रेस सदस्यों को बुधवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान पैदा…

भारत से लगे नेपाल के इलाकों में चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी

July 30, 2026

नेपाल के कोशी प्रांत में भारत की सीमा से लगे सुनसरी जिले के कई हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी रहा। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। सुनसरी के सहायक मुख्य जिला अधिकारी पोषण लामिछाने ने…

राजस्थान: आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी

July 30, 2026

राजस्थान सरकार ने आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन स्थाई लोक अदालतों के गठन के प्रस्ताव को अनुमोदित किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के तहत फलौदी, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, बाड़मेर,…

पंजाब में ‘प्रश्नपत्र लीक’ के विरोध में दिल्ली भाजपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली ईकाई ने बृहस्पतिवार को मंडी हाउस के निकट आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पंजाब में कथित प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी फिरोजशाह…

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, ‘अपराधबोध’ नजर आता है : राहुल

July 30, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह पर एक बार फिर निशाना साधा और सवाल किया कि वह संसद में आने से तथा इस मामले पर सफाई देने से क्यों डरे हुए हैं। लोकसभा में…

logo