नीतीश ने भी दिखाए तेवर

Categorized as राजनीति

बिहार विधानसभा का चुनाव समाप्त हो गया है और अब नतीजों का इंतजार हो रहा है। लगभग सभी एक्जिट पोल बिहार में एनडीए की सरकार बनने की संभावना जता रहे हैं। असली नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। लेकिन यह चुनाव भाजपा के लिए सबक वाला रहा। नीतीश कुमार को लेकर भारी कुंठा का शिकार भाजपा के नेता इस बार निर्णायक रूप से उनको किनारे करने के लक्ष्य के साथ बिहार में राजनीति कर रहे थे। लेकिन अंत में सबको उनकी शरण में जाना पड़ा। हालांकि नीतीश ने किनारे करने की कोशिशों को बखूबी पकड़ा और इससे नाराज भी हुए। अपनी नाराजगी उन्होंने दिखा भी दी। चुनाव प्रचार शुरू होने के बाद नीतीश कुमार ने किसी भी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा नहीं किया। दोनों की रैलियां अलग हुईं। नीतीश कुमार हेलीकॉप्टर से और सड़क के रास्ते जाकर अपनी जनसभा करते रहे। उम्र और सेहत की तमाम चर्चाओं के बावजूद उन्होंने करीब 70 रैलियां कीं। नीतीश कुमार पटना में मोदी के रोडशो में भी शामिल नहीं हुए।

इतना ही नहीं जनता दल यू की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों में शामिल होने वाले नेताओं की जो सूची सौंपी गई उसमें प्रदेश प्रवक्ता स्तर के कई नेताओं के नाम थे। कहा गया कि जनता दल यू का इनमें से जो नेता खाली होगा वह पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होगा। भाजपा के नेताओं को यह बात बुरी लगी लेकिन वे कुछ कह नहीं पाए। जानकार सूत्रों का कहना है कि भाजपा की रणनीति की दो बातों ने नीतीश को ज्यादा परेशान किया। पहली बात को यह थी कि मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित नहीं किया गया। ध्यान रहे अक्टूबर 2005 से लेकर अभी तक चार चुनावों में हर बार नीतीश सीएम दावेदार के तौर पर लड़े हैं, चाहे एनडीए में रहे या महागठबंधन में। दूसरी बात बराबर का भाई बनाने वाली थी। कहा जा रहा है की नीतीश ने 105 सीटों की सूची सौंपी थी और कहा था कि 103 पर समझौता हो सकता है। वे एक सीट ज्यादा लेकर भी बड़े भाई की भूमिका में रहना चाहते थे। लेकिन उनकी सेहत और उनकी पार्टी के नेताओं के साथ करीबी का फायदा उठा कर भाजपा ने बराबर कर दिया। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार ऐसा हुआ कि विधानसभा में भाजपा और जदयू बराबर लड़ रहे हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo