तेजस्वी को जल्दी थी प्रेस कॉन्फ्रेंस की

Categorized as राजनीति

बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के घोषित दावेदार तेजस्वी यादव ने दूसरे चरण के मतदान से एक दिन पहले सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उनके साथ बहन मीसा भारती भी शामिल हुईं। यह पूरे चुनाव में पहला मौका था, जब मीसा भारती उनके साथ किसी राजनीतिक कार्यक्रम में दिखीं। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने केंद्र सरकार, भाजपा और चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने पूछा कि चुनाव आयोग ने यह आंकड़ा जारी किया नहीं किया कि महिला और पुरुष के मतदान का प्रतिशत क्या है। इसके अलावा उन्होंने एक अखबार की रिपोर्ट और सोशल मीडिया की चर्चाओं के आधार पर यह भी पूछा कि सिर्फ भाजपा शासित राज्यों से सुरक्षाकर्मी क्यों बुलाए गए हैं।

ऐसा लग रहा है कि दूसरे चरण के मतदान से पहले तेजस्वी यादव ने जल्दबाजी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। क्योंकि चुनाव आयोग की ओर से बताया गया कि अलग अलग समूहों के मतदान का आंकड़ा सभी सीटों पर वोट पड़ने के बाद ही रिलीज किया जाता है। दूसरी बात सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की बात है तो उसमें भी सभी राज्यों से सुरक्षाकर्मी बुलाए गए हैं। वैसे भी ज्यादातर जगहों पर सुरक्षा का जिम्मा अर्धसैनिक बलों को सौंपा गया है। लगभग 80 फीसदी सुरक्षा उनके जिम्मे है। बाकी सुरक्षा संभालने के लिए हर राज्य से सुरक्षाकर्मी बुलाए गए हैं। इसी तरह चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में जो प्रशासनिक अधिकारी बुलाए गए हैं वे भी सभी राज्यों से हैं। पहले सोशल मीडिया में कहा जा रहा था कि ज्यादातर अधिकारी गुजरात से बुलाए गए हैं।


Previous News Next News

More News

वंदे मातरम पर ‘इंडिया’ ब्लॉक में मतभेद

September 13, 2026

कांग्रेस पार्टी ने अचानक वंदे मातरम को बड़ा मुद्दा बना दिया है और इस पर टकराव पैदा कर रही है। यह अचानक हुआ इसलिए लग रहा है क्योंकि संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस इस पर अपनै स्टैंड स्पष्ट करने से बच रही थी। कांग्रेस के नेता इस बात से खुश थे कि जंतर मंतर…

केजरीवाल, पंकज गुप्ता और एनडी गुप्ता

September 13, 2026

भारत में राजनीति को जाति के स्टीरियोटाइप में देखा जाता है। जब भी किसी पार्टी के संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा होती है तो देखा जाता है कि उसमें जातीय समीकरण का कितना ध्यान रखा गया है। ऐसे की सरकार के मंत्रियों के चयन में भी सामाजिक, क्षेत्रीय संतुलन की बात होती है। हर जाति…

टकराव की राजनीति बढ़ा रहे हैं केजरीवाल

September 13, 2026

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इन दिनों पूरी तरह से पंजाब की राजनीति में लगे हैं। वे रैलियां और चुनावी कार्यक्रम कर रहे हैं और साथ साथ टिकट बंटवारे से लेकर चुनावी रणनीति बनाने में भी लगे हैं। राघव चड्ढा और उनसे भी ज्यादा संदीप पाठक के पार्टी छोड़ने के बाद केजरीवाल पर…

धीरेंद्र शास्त्री ने भाजपा का नुकसान कर दिया

September 13, 2026

पश्चिम बंगाल में सरकार बनने के बाद बड़े धूमधड़ाके से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बंगाल पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार थी तो उनको राज्य में नहीं आने दिया जाता था। उन्होंने यह भी कहा कि अब सरकार बदल गई है और लोगों का मन बदलना चाहिए। सोचें, बंगाल में लोगों…

आर्थिक विकासः इतने बंटे हुए क्यों हैं अहसास!

September 13, 2026

लोग यह पूछने लगे हैं कि अगर तेज गति से आर्थिक वृद्धि दर्ज हो रही है, तो वह आम जिंदगी में महसूस क्यों नहीं हो रही है? आंकड़ों की साख का सवाल तो पुराना है, मगर ताजा बहस के क्रम में आम तजुर्बे के खिलाफ आए आंकड़ों पर सरल, लेकिन कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण सवाल उठाए…

logo