आठ सीटों के उपचुनाव में दमदार लड़ाई

Categorized as राजनीति

आमतौर पर उपचुनाव में पार्टियां ज्यादा दम नहीं लगाती हैं। अगर उपचुनाव के नतीजे से सरकार की सेहत पर फर्क नहीं पड़ने वाला हो तब तो कोई जोर नहीं लगाता है। लेकिन इस बार आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में पक्ष और विपक्ष दोनों तरफ से गजब दम लगाया गया है, जबकि इन सीटों के नतीजों से सरकार की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। चाहे जम्मू कश्मीर की बडगाम और नागरोटा सीट का मामला हो या राजस्थान की अंता सीट का और ओडिशा की नुआपाड़ा सीट का हो या तेलंगाना की जुबली हिल्स, झारखंड की घाटशिला सीट या पंजाब की तरनतारन सीट का मामला हो। सभी राज्यों में सरकारों की ओर से जबरदस्त तैयारी के साथ यह चुनाव लड़ा गया तो विपक्ष की ओर से भी पूरी ताकत से चुनाव लड़ा गया।

कश्मीर की बडगाम सीट मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के इस्तीफे से खाली हुई है। उस सीट पर उनकी प्रतिष्ठा दांव पर है। भाजपा से ज्यादा पीडीपी उस सीट को हराने में लगी है। उमर की पार्टी के सांसद आगा रूहुल्ला खान ने उस सीट पर प्रचार से मना कर दिया, जिससे चुनाव और दिलचस्प हो गया। नागरोटा सीट भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के भाई देवेंद्र सिंह के निधन से खाली हुई है तो वहां भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर है। ओडिशा की नुआपाड़ा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पूरी ताकत झोंकी है। वे खराब सेहत के बावजूद खुद प्रचार कर रहे हैं क्योंकि भाजपा ने इस सीट से उनके दिवंगत विधायक के बेटे को तोड़ कर टिकट दे दिया है। तेलंगाना की जुबली हिल्स सीट के लिए तो कांग्रेस ने मोहम्मद अजहरूद्दीन को एमएलसी बना कर मंत्री बनाया है। राजस्थान की अंता सीट मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के राजनीतिक कौशल और एक साल के प्रशासनिक कामकाज की परीक्षा वाला है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo