संसद में भी गलत आंकड़े दिए

Categorized as राजनीति

आमतौर पर संसद के पटल को पवित्र माना जाता है और यह धारणा है कि वहां सरकार या विपक्ष का कोई व्यक्ति गलत आंकड़े नहीं पेश करेगा या झूठ नहीं बोलेगा। लेकिन कम से कम एक मामले में यह सामने आया है कि सरकार ने संसद के पटल पर भी गलत जानकारी दी है। यह मामला दिल्ली में कुत्ता काटने से होने वाली मौतों से जुड़ा है। असल में पिछले कुछ समय से दिल्ली और देश के दूसरे हिस्सों में भी में कुत्ता काटने से होने वाली मौतों को लेकर बड़ा विवाद छिड़ा है। सुप्रीम कोर्ट खुद इस मामले की सुनवाई कर रहा है। अदालत ने इस मामले में तो एक दिन देश भर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को तलब कर लिया था।

एक रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार ने संसद में बताया है कि 2022 से 2024 के बीच तीन साल में राजधानी दिल्ली में कुत्ता काटने से हुई रेबिज बीमारी से एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। केंद्र सरकार के राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने यह जानकारी दी थी। लेकिन सूचना के अधिकार कानून के तहत मांगी गई जानकारी से पता चला है कि इस अवधि में कम से कम 18 लोगों की मौत रेबिज से हुई है। सोचें, 18 लोगों की मौत को सरकार ने आंकड़े से गायब कर दिया! महर्षि वाल्मिकी इन्फेक्शस डीजीज हॉस्पिटल ने 18 लोगों के मरने का आंकड़ा दिया है। यह दिल्ली नगर निगम का संक्रामक रोग का एकमात्र डेडिकेटेड अस्पताल है। केंद्र सरकार ने कुत्ता काटने वाले केसेज की संख्या बताई है लेकिन मरने का आंकड़ा गायब कर दिया है।


Previous News Next News

More News

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, लगातार आठवें दिन नहीं चल सका प्रश्नकाल

July 30, 2026

लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल लगातार आठवें दिन नहीं चल सका और कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। कांग्रेस सदस्यों को बुधवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान पैदा…

भारत से लगे नेपाल के इलाकों में चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी

July 30, 2026

नेपाल के कोशी प्रांत में भारत की सीमा से लगे सुनसरी जिले के कई हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी रहा। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। सुनसरी के सहायक मुख्य जिला अधिकारी पोषण लामिछाने ने…

राजस्थान: आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी

July 30, 2026

राजस्थान सरकार ने आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन स्थाई लोक अदालतों के गठन के प्रस्ताव को अनुमोदित किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के तहत फलौदी, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, बाड़मेर,…

पंजाब में ‘प्रश्नपत्र लीक’ के विरोध में दिल्ली भाजपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली ईकाई ने बृहस्पतिवार को मंडी हाउस के निकट आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पंजाब में कथित प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी फिरोजशाह…

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, ‘अपराधबोध’ नजर आता है : राहुल

July 30, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह पर एक बार फिर निशाना साधा और सवाल किया कि वह संसद में आने से तथा इस मामले पर सफाई देने से क्यों डरे हुए हैं। लोकसभा में…

logo