कांग्रेस की लड़ाई का कंफ्यूजन

Categorized as राजनीति

बिहार में कांग्रेस पार्टी किससे लड़ रही है यह बड़ा सवाल है। एक तरफ कांग्रेस की लड़ाई भाजपा और जनता दल यू के गठबंधन यानी एनडीए से है तो दूसरी ओर कांग्रेस की लड़ाई महागठबंधन की सहयोगी पार्टियों राजद और सीपीआई से भी है। तीसरी लड़ाई कांग्रेस के अपने नेताओं के बीच है। कांग्रेस के बड़े नेता अपने अपने उम्मीदवारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। पप्पू यादव को उन उम्मीदवारों की चिंता है, जिनको उनके कहने से टिकट मिली है तो अखिलेश प्रसाद सिंह भी ज्यादा ध्यान उन उम्मीदवारों पर दे रहे हैं, जिनको उनकी सिफारिश पर टिकट मिली है या कांग्रेस अध्यक्ष रहते, जो नेता उनके ज्यादा करीब थे। हालांकि उनका प्रयास ज्यादा से ज्यादा विधायक जिताने का है क्योंकि उसमें उनका निजी और पार्टी का हित दोनों छिपा हुआ है।

कांग्रेस में पैराशूट से लैंड हुए कन्हैया कुमार को किसी हाल में अपनी पुरानी पार्टी यानी सीपीआई को निपटाना है। इसलिए उनका सारा ध्यान बेगूसराय पर है। सोचें, इस जिले में कांग्रेस दो सीटों पर चुनाव लड़ रही है और दो दिन में प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी दोनों की सभा हो गई। शनिवार को प्रियंका गांधी वाड्रा ने बछवाड़ा में सभा की, जहां कांग्रेस के शिव प्रकाश गरीब दास चुनाव लड़ रहे हैं। वहां पिछली बार महज तीन सौ वोट से हारे सीपीआई के अवधेश राय मैदान में हैं। सीपीआई की मजबूत सीट होने के बावजूद कांग्रेस ने वहां अपना उम्मीदवार उतारा और प्रियंका उसका प्रचार कर रही हैं। वहां कांग्रेस का प्रयास एनडीए के सुरेंद्र मेहता को हराने से ज्यादा सीपीआई के अवधेश राय को हराने पर है। बहरहाल, प्रियंका के बाद रविवार को राहुल गांधी बेगूसराय पहुंचे। बेगूसराय की सीट पर कांग्रेस की अमिता भूषण चुनाव लड़ रही हैं, जिनके पति इनकम टैक्स के बड़े अधिकारी थे। वहां राहुल और प्रियंका के साथ न राजद के नेता थे और न लेफ्ट के नेता थे। बछवाड़ा का बदला सीपीआई के राजापाकड़ में लेना है, जहां उसने कांग्रेस की मौजूदा विधायक के खिलाफ अपना उम्मीदवार उतारा है।


Previous News Next News

More News

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, लगातार आठवें दिन नहीं चल सका प्रश्नकाल

July 30, 2026

लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल लगातार आठवें दिन नहीं चल सका और कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। कांग्रेस सदस्यों को बुधवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान पैदा…

भारत से लगे नेपाल के इलाकों में चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी

July 30, 2026

नेपाल के कोशी प्रांत में भारत की सीमा से लगे सुनसरी जिले के कई हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी रहा। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। सुनसरी के सहायक मुख्य जिला अधिकारी पोषण लामिछाने ने…

राजस्थान: आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी

July 30, 2026

राजस्थान सरकार ने आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन स्थाई लोक अदालतों के गठन के प्रस्ताव को अनुमोदित किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के तहत फलौदी, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, बाड़मेर,…

पंजाब में ‘प्रश्नपत्र लीक’ के विरोध में दिल्ली भाजपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली ईकाई ने बृहस्पतिवार को मंडी हाउस के निकट आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पंजाब में कथित प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी फिरोजशाह…

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, ‘अपराधबोध’ नजर आता है : राहुल

July 30, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह पर एक बार फिर निशाना साधा और सवाल किया कि वह संसद में आने से तथा इस मामले पर सफाई देने से क्यों डरे हुए हैं। लोकसभा में…

logo