एसआईआर पर फिर कोर्ट जाने का क्या मतलब?

Categorized as राजनीति

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर का काम मंगलवार, चार नवंबर से शुरू होने वाला है। उससे पहले तमिलनाडु में डीएमके नेता और राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सभी पार्टियों की बैठक बुला कर तय किया कि इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाए। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु को बिहार नहीं बनने दिया जाएगा। सोचें, बिहार में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हो गई और शुरुआती आपत्तियों को छोड़ दें तो किसी विपक्षी पार्टी को कोई आपत्ति नहीं है। अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद किसी पार्टी ने एक भी नाम पर आपत्ति नहीं की और न एक नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग के पास आवेदन पहुंचा। लेकिन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि वे अपने राज्य को बिहार नहीं बनने देंगे!

उधर ममता बनर्जी चार नवंबर को भतीजे अभिषेक बनर्जी को साथ लेकर अपनी पार्टी के नेताओं के साथ सड़क पर उतरेंगी। अब सवाल है कि एसआईआर की प्रक्रिया के खिलाफ फिर से सुप्रीम कोर्ट जाने का क्या मतलब है? ध्यान रहे एसआईआर का मामला अब भी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। उस पर अंतिम फैसला नहीं आया है। लेकिन सिद्धांत रूप में सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। तभी ऐसा लग रहा है कि एसआईआर का विरोध जारी रखने का मकसद राजनीतिक है। विपक्षी पार्टियां मतदाताओं को बताना चाह रही हैं कि भाजपा उनका वोट चुराने का प्रयास कर रही है। यह उनके लिए एक अच्छा चुनाव मुद्दा बन गया है। लेकिन अगर किसी सही मतदाता का नाम नहीं कटा तो फिर उसको वोट चुराने के नैरेटिव पर कैसे यकीन दिलाया जा सकेगा?


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo