प्रियांक खड़गे ने क्या कहा, हिमंता ने क्या फैलाया!

Categorized as राजनीति

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे और कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियांक खड़गे अपने बयानों से विवादों में रहते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ की शाखा लगाने को लेकर शिकायत की थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल कार्रवाई की थी। प्रियांक ने इसी तरह एक बयान असम के नौजवानों को लेकर दिया था। हालांकि उन्होंने कोई आपत्तिजनक बात नहीं कही थी लेकिन अगले साल के चुनाव से पहले बेचैन होकर मुद्दे की तलाश कर रहे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसे विवाद का मुद्दा बना दिया। प्रियांक ने कहा था कि यह अच्छी बात है कि असम के नौजवानों को कर्नाटक के आईटी हब में नौकरी और प्रशिक्षण मिल रहा है।

उन्होंने यह बात सेमीकंडक्टर प्लांट को लेकर कही थी और यह भी कहा था कि कर्नाटक के प्रोजेक्ट छीन कर गुजरात और असम ले जाए जा रहे हैं। सरमा ने इसे मुद्दा बना दिया। उन्होंने प्रियांक की बात को ट्विस्ट देते हुए कहा कि उन्होंने असम के नौजवानों की योग्यता और क्षमता पर सवाल उठाया है। अब इस पर दोनों तरफ से बयानबाजी चल रही है। गौरतलब है कि असम के मुख्यमंत्री अगले चुनाव से पहले असम की अस्मिता का मुद्दा बना रहे हैं और किसी तरह से भाजपा को लगातार तीसरी बार चुनाव जिताने के प्रयास में लगे हैं। प्रियांक खड़गे की छवि उनके पहले के बयानों से हिंदू विरोधी की बनी है तो सरमा  उनको निशाना बना कर इसका भी लाभ लेना चाहते हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo