अब्दुल्ला परिवार ने महबूबा से किया वादा तोड़ा

Categorized as राजनीति

जम्मू कश्मीर में राज्यसभा की चार सीटों के चुनाव से पहले अब्दुल्ला परिवार ने पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती से वादा किया था कि वे नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवारों का समर्थन करें और बदले में नेशनल कॉन्फ्रेंस उनकी पार्टी की ओर से लाए गए लैंड बिल का समर्थन करेगी। पीडीपी प्रमुख ने इस वादे के बारे में विस्तार से जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि उनकी बात नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला से हुई और उन्होंने वादा किया, जिसके बाद पीडीपी ने अपने तीन विधायकों को नेशनल कॉन्फ्रेंस के लिए वोट करने को कहा। गौरतलब है कि पीडीपी के समर्थन के बावजूद नेशनल कॉन्फ्रेंस के तीन ही उम्मीदवार जीते और क्रॉस वोटिंग के कारण चौथी सीट पर भाजपा के सत शर्मा जीत गए।

राज्यसभा चुनाव के बाद जब महबूबा मुफ्ती की पार्टी का लैंड बिल वोटिंग के लिए आया तो नेशनल कॉन्फ्रेंस ने इसका विरोध कर दिया। फारूक और उमर अब्दुल्ला की पार्टी ने इस मामले में भाजपा से हाथ मिला लिया और दोनों पार्टियों ने मिल कर बिल फेल कर दिया। इस बिल में उत्तर प्रदेश सरकार की बुलडोजर कार्रवाई जैसी कार्रवाई रोकने के प्रावधान किए गए थे। पीडीपी चाहती है कि जम्मू कश्मीर के लोगों का अपनी जमीन और मकान पर संपूर्ण अधिकार हो और किसी गड़बड़ी की स्थिति में भी उसे तोड़ा नहीं जा सके। उस पर बुलडोजर नहीं चलाय जा सके। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की पार्टी और मुख्य विपक्षी भाजपा दोनों का मानना है कि ऐसा करने से सरकार के हाथ बंध जाएंगे। हालांकि यह बात अब्दुल्ला पिता, पुत्र को पहले भी पता था लेकिन राज्यसभा चुनाव में समर्थन के लिए दोनों इस पर चुप थे।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo