एक और डिप्टी सीएम की घोषणा होगी

Categorized as राजनीति

बिहार में महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित होने के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि विपक्ष की ओर से एक और उप मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किया जाएगा। तेजस्वी के साथ उप मुख्यमंत्री पद के दावेदार के तौर पर मल्लाह जाति से आने वाले मुकेश सहनी के नाम की घोषणा हुई है। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में अति पिछड़ा नेता के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। इस घोषणा का निश्चित रूप से महागठबंधन को लाभ होगा। लेकिन सवाल है कि अगर एक और डिप्टी सीएम का दावेदार घोषित होगा तो वह किस जाति या समुदाय का होगा?

यह सवाल इसलिए है क्योंकि सहनी के नाम की घोषणा के बाद से महागठबंधन पर हमले हो रहे हैं कि उसने दलित और मुस्लिम को छोड़ दिया। ध्यान रहे बिहार में दलित 20 फीसदी और मुस्लिम 18 फीसदी है। यह सही है कि मुकेश सहनी अति पिछड़ी जाति से आते हैं लेकिन उनकी अपनी जाति का वोट ढाई फीसदी ही है। अगर महागठबंधन की ओर से मुस्लिम उप मुख्यमंत्री का दावेदार घोषित होता है तो कहा जा रहा है कि वह राजद का होगा। यह कांग्रेस के लिए झटका माना जाएगा। गौरतलब है कि कांग्रेस ने दलित समुदाय से आने वाले राजेश राम को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। अगर उनको उप मुख्यमंत्री का दावेदार नहीं बनाया जाता है तो इसका नुकसान हो सकता है। क्योंकि बहुजन समाज पार्टी और आजाद समाज पार्टी दोनों उसी दलित वोट में सेंध मार रहे हैं, जिसके नेता राजेश राम हैं। यह भी कहा जा रहा है कि दो या तीन उप मुख्यमंत्री का दावेदार बनाना चुनावी रूप से बहुत लाभदायक नहीं होगा। क्योंकि इससे सत्ता के बंदरबाट का आरोप लगाने में एनडीए को आसानी हो जाएगी।


Previous News Next News

More News

निशांत की यात्रा से तेज होगी राजनीति

April 30, 2026

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार तीन मई से बिहार की यात्रा करने वाले हैं। अपने पिता की तरह उनकी भी यात्रा पश्चिम चंपारण से शुरू होगी। नीतीश ने अपने 20 साल के शासन में डेढ़ दर्जन से ज्यादा यात्राएं की हैं। हर यात्रा का उनको राजनीति लाभ मिला। लोगों के बीच उनके प्रति भरोसा…

केजरीवाल को फिर गांधी याद आए

April 30, 2026

अरविंद केजरीवाल को फिर से महात्मा गांधी की याद आई है। उन्होंने अपना आंदोलन गांधी के नाम से शुरू किया था और उसके ईर्द गिर्द ही पूरे आंदोलन का ताना बाना बुना था। बड़ी होशियारी से अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा पर इंडिया अगेंस्ट करप्शन और राष्ट्रवाद का आवरण ओढ़ लिया था। लेकिन मुख्यमंत्री बनते ही उन्होंने…

मोदी के यूपी पहुंचने का भी नैरेटिव

April 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी का आईटी सेल भले अभी बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है। लेकिन न्यूज साइकिल में बने रहने का प्रयास उसकी ओर से लगातार होता है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने चुनाव क्षेत्र वाराणसी पहुंचे तो यह कोई अनहोनी बात नहीं है। प्रधानमंत्री घूमते ही रहते हैं और वाराणसी तो…

अनिल अग्रवाल ने दूसरा मोर्चा खोला

April 30, 2026

वेदांता के मालिक अनिल अग्रवाल चुप नहीं बैठ रहे हैं। एक तरफ उनको घेरने और कमजोर करने के प्रयासों की खबर आ रही है तो दूसरी ओर वे नया मोर्चा खोल रहे हैं। पिछले दिनों छत्तीसगढ़ में वेदांता के थर्मल पावर प्लांट में विस्फोट हो गया था, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई। हैरानी…

पेट्रोल में इथेनॉल ब्लेंडिंग से क्या होगा ?

April 30, 2026

पर्यावरण को फायदा, ऊर्जा सुरक्षा की मज़बूती और किसानों की आय में बढ़ोतरी कुछ फ़ायदे ज़रूर हैं। लेकिन इसके साथ ही आम आदमी की जेब और पुराने वाहनों की सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अगर नीति संतुलित रही, तो यह ‘विन-विन’ निर्णय साबित हो सकता है। वरना, माइलेज का नुकसान और महंगाई का…

logo