बंगाल में उलटी गंगा बह रही है

Categorized as राजनीति

पूरे देश में विपक्षी पार्टियां आरोप लगा रही हैं कि भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग की मिलीभगत से फर्जी वोटर बनवाए जा रहे हैं और असली मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। बिहार में मतदाता सूची से विशेष गहन पुनरीक्षण का विरोध इस आधार पर किया गया कि चुनाव आयोग ने योग्य मतदाताओं के नाम काट दिए हैं। पूरे देश में एसआईआर का विरोध इसी आधार पर किया जा रहा है। महाराष्ट्र से लेकर कर्नाटक तक राहुल गांधी ने फर्जी मतदाताओं से वोट करा कर भाजपा को जिताने का आरोप लगाया है। लेकिन पश्चिम बंगाल में उलटी गंगा बह रही है। हालांकि वहां भी ममता बनर्जी एसआईआर का विरोध कर रही हैं लेकिन भाजपा वहां आरोप लगा रही है ममता बनर्जी फर्जी मतदाता बनवा रही हैं। सोचें, जो आरोप देश भर में भाजपा पर लग रहे हैं वह आरोप बंगाल में भाजपा ममता बनर्जी और उनकी तृणमूल कांग्रेस पर लगा रही है। भाजपा का कहना है की सीमावर्ती जिलों में ममता फर्जी मतदाता बनवा रही हैं। सीमावर्ती जिला कहने का मतलब है कि ममता फर्जी मुस्लिम मतदाता बनवा रही हैं। इस तरह से भाजपा एक सांप्रदायिक नैरेटिव बनाना चाहती है। लेकिन इससे उसकी असहायता भी दिख रही है। असल में जिस दिन से बिहार में एसआईआर की घोषणा हुई उसी दिन से ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी के नेताओं को इस काम में लगा रखा है कि वे मतदाता सूची चेक करें और किसी का नाम नहीं कटने दें। सभी लोगों के लिए दस्तावेजों का बंदोबस्त किया जा रहा है और चुनाव आयोग के संक्षिप्त पुनरीक्षण में नए नाम जुड़वाए गए हैं।


Previous News Next News

More News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर

July 31, 2026

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के साथ ही योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार…

मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

July 31, 2026

मोरक्को की सीमा पार कर लगभग 50,000 प्रवासियों के स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में घुसने के प्रयास के दौरान कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने और बाड़ पार करते समय हुई भगदड़ के कारण हुआ। हालात बेकाबू होते…

तमिलनाडु उपचुनाव: मद्रास उच्च न्यायालय ने पांच सीटों पर उपचुनाव की रोक 24 अगस्त तक बढ़ायी

July 31, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने पर लगायी गयी रोक को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। उच्च न्यायालय ने इन सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दायर चुनावी याचिकाओं के निपटारे तक इस स्थगन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 10 जुलाई को…

अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत के फैसले से हुई न्याय की जीत : सूद

July 31, 2026

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को कड़कड़डूमा अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने का स्वागत किया है। श्री सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला कानून के शासन…

अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया

July 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘ई भविष्य’ पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम’ शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन…

logo