कांग्रेस की नादानी और तेजस्वी का दांव

Categorized as राजनीति

कांग्रेस पार्टी का पुनरूत्थान करने के लक्ष्य के साथ बिहार पहुंचे कृष्णा अल्लावरू कांग्रेस के संभवतः एकमात्र प्रभारी महासचिव हैं, जो वेतन पर नौकरी करते हैं। कांग्रेस उनको वेतन देती है। वे यूथ कांग्रेस में भी वेतन पर ही काम करते थे। तभी उन्होंने बिल्कुल कॉरपोरेट स्टाइल में बिहार में काम किया। उनको जो मैंडेट था उसमें बिल्कुल लचीलापन उन्होंने नहीं दिखाया। तभी ऐसे तमाम नेता किनारे हो गए, जिनका आधार था, जो बिहार के जानते समझते थे और जिनका लालू प्रसाद के परिवार के साथ अच्छे संबंध थे। उनकी जगह पप्पू यादव जैसे नेता उभर कर सामने आ गए, जिनके साथ लालू परिवार के बहुत खराब संबंध रहे हैं। इस वजह से राजद और कांग्रेस में दूरी बढ़ी। अल्लावरू के साथ जो दूसरे नेता आगे बढ़े वे कन्हैया कुमार हैं। उनका बिहार में कोई राजनीतिक वजूद नहीं है, लेकिन अपने गृह जिले बेगूसराय की राजनीति को वे अपने हिसाब से चलाना चाहते हैं, जो वहां लेफ्ट के साथ संबंध खराब हो गए।

कांग्रेस की बड़ी गलती यह हुई कि उसने बछवाड़ा सीट पर जहां पिछले चुनाव में सीपीआई के अवधेश राय तीन सौ वोट से हारे थे वहां अपने शिव प्रकाश गरीब दास को उतार दिया। इससे नाराज होकर सीपीआई ने तीन सीटों पर कांग्रेस के सामने उम्मीदवार उतार दिए। उसमें एक कांग्रेस की जीती हुई राजापाकड़ की सुरक्षित सीट भी है। तीनों सीटों पर कांग्रेस के सामने समस्या है। यह कांग्रेस की नादानी के कारण हुआ। दूसरी ओर राजद ने महागठबंधन की दूसरी पार्टियों खास कर कांग्रेस की ऐसी सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारा, जहां कांग्रेस और भाजपा या कांग्रेस और जदयू की लड़ाई में राजद उम्मीदवार के जीतने के चांस हैं। जैसे नरकटियागंज सीट पर कांग्रेस के शाश्वत केदार पांडेय और भाजपा के संजय पांडेय सहित तीन ब्राह्मण उम्मीदवार हैं वहां राजद ने दीपक यादव को प्रत्याशी बनाया। ऐसे ही कहलगांव सीट पर कांग्रेस के कुशवाहा और जदयू के अति पिछड़ा उम्मीदवार के सामने अपना यादव उम्मीदवार दे दिया। वैशाली में कांग्रेस के भूमिहार और भाजपा के निषाद उम्मीदवार के सामने अपना कुर्मी उम्मीदवार दिया। इस करह कांग्रेस ने नादानी की और राजद ने नपा तुला दांव चला।


Previous News Next News

More News

भाजपा के सहयोगियों को चिंता

June 14, 2026

भारतीय जनता पार्टी की कई सहयोगी पार्टियां इन दिनों चिंता में बताई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली जीत और उसके बाद तृणमूल कांग्रेस में हो रही टूट फूट से उनकी चिंता बढ़ी है। असल में 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा की कई सहयोगी पार्टियों…

नवीन पटनायक से सीखें ममता

June 14, 2026

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से ममता बनर्जी को सीखना चाहिए। 79 साल के नवीन पटनायक नए सिरे से शक्ति संचित कर रहे हैं और अपनी पार्टी को बचाने के साथ साथ उसे राजनीतिक रूप से प्रासंगिक बनाने की कोशिश कर रहे हैं। गौरतलब है कि 2024 के चुनाव के बाद उनकी पार्टी में…

केसीआर का दांव आजमाएंगे केजरीवाल

June 14, 2026

ऐसा लग रहा है कि अरविंद केजरीवाल चौंकाने वाला कोई फैसला कर सकते हैं। जानकार सूत्रों का कहना है कि वे पंजाब में समय से पहले चुनाव करा सकते हैं। ध्यान रहे पंजाब में अगले साल मार्च में चुनाव होने वाला है। बताया जा रहा है कि केजरीवाल उससे पहले नवंबर में चुनाव कराना चाहते…

नीति आयोग की बैठक में पहुंचे सभी सीएम

June 14, 2026

केंद्र में पहली बार सरकार बनाने के बाद ही नरेंद्र मोदी ने योजना आयोग का नाम बदल कर नीति आयोग किया था। उसके बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि नीति आयोग की गवर्निंग कौंसिल की बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए हैं। इससे पहले हर बार दो या तीन मुख्यमंत्री बैठक में…

विनाश से विकास की ओर बंगाल

June 14, 2026

असल में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के अंदर बेचैनी पहले से थी वे छटपटा रहे थे और निकलने को बेचैन थे। लेकिन दूसरी कोई संभावना उनको नहीं दिख रही थी इसलिए वे मन मार कर ममता बनर्जी के साथ थे। जैसे ही उन्हें सुवेंदु अधिकारी के रूप में दूसरी संभावना दिखी उन्होंने खुले मन से…

logo