महागठबंधन एकजुट होकर जाएगा चुनाव में!

Categorized as राजनीति

गुरुवार, 23 अक्टूबर को बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण के मतदान के लिए नाम वापसी की आखिरी तारीख है। शाम तीन बजे तक स्पष्ट हो जाएगा कि कितनी सीटों पर महागठबंधन की पार्टियां ‘डैमेज कंट्रोल’ कर पाती हैं और कितनी सीटों पर ‘फ्रेंडली फाइट’ होती है। यह तय होने के बाद खबर है कि महागठबंधन की सभी पार्टियों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इसका इंतजार दो हफ्ते से ज्यादा समय से हो रहा है। छह अक्टूबर को चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा की तारीखों का ऐलान किया और उसके बाद से इंतजार हो रहा है कि कब महागठबंधन की पार्टियां सीट बंटवारा फाइनल करेंगी और साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान करेंगी। ध्यान रहे साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस एनडीए की भी नहीं हुई है। लेकिन एनडीए के सभी घटक दलों ने सीटों की संख्या तय करने के बाद इसके फॉर्मूले को अपने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए पोस्ट कर दिया था और अंत में उसी फॉर्मूले पर टिकटें बंटीं। इसलिए बिना प्रेस कॉन्फ्रेंस किए ही एनडीए की पार्टियों का साझा ऐलान हो गया।

दूसरी ओर महागठबंधन में न साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई और न सहमति के साथ सीटों की संख्या का ऐलान हुआ। सबने अपने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की और इसका नतीजा यह हुआ है कि करीब एक दर्जन उम्मीदवार ज्यादा हो गए। कई सीटों पर राजद और कांग्रेस आमने सामने आ गए तो कई सीटों पर कांग्रेस और लेफ्ट या राजद और वीआईपी के उम्मीदवारों ने नामांकन किया। पिछले कुछ दिनों से नाम वापसी कराए जा रहे हैं। लालगंज में कांग्रेस ने उम्मीदवार हटाया तो मटिहानी में सीपीएम ने उम्मीदवार का नामांकन वापस कराया। कुछ और नामांकन गुरुवार की शाम तक वापस हो जाएंगे। उसके बाद महागठबंधन की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस और राजद के साथ साथ दूसरी सहयोगी पार्टियों के साथ गतिरोध खत्म कराने में प्रदेश के नेताओं के साथ साथ वरिष्ठ पर्यवेक्षक और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अहम भूमिका निभाई। जानकार सूत्रों का कहना है कि प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू के साथ न तो राजद नेताओं के संबंध अच्छे हैं और न कांग्रेस के प्रदेश नेताओं के साथ उनका तालमेल बेहतर है। इसका कारण यह है कि उन्होंने आते ही बिहार प्रदेश कांग्रेस के जनाधार वाले नेताओं को किनारे करना शुरू किया। इसके अलावा पटना पहुंचे तो परंपरा के मुताबिक राजद प्रमुख लालू प्रसाद के यहां नहीं गए। जब लालू प्रसाद बीमार होकर अस्पताल में भर्ती हुए तब एक सामाजिक दबाव में अल्लावरू उनसे मिलने गए। उन्होंने लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव के प्रति ‘डैम केयर’ का एटीच्यूड अपनाया। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी की मंजूरी से उन्होंने ऐसा किया। यह भी कहा गया कि वे कांग्रेस के पुनरूत्थान के लिए ये काम कर रहे हैं। चूंकि उनके ऊपर राहुल का वरदहस्त था तो लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव को मैसेज हो गया कि जो कहना है वह कृष्णा अल्लावरू से कहना है। राहुल के साथ संवाद बंद हो गया। इसके बाद बिहार में सारी चीजें बिखर गईं। अब अशोक गहलोत और भूपेश बघेल ने फिर राजद से तार जोड़े हैं और कहा जा रहा है कि गुरुवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी को मुख्यमंत्री पद का दावेदार भी घोषित किया जा सकता है। उसके बाद सभी पार्टियां एकजुट होकर चुनाव में जाएंगी।


Previous News Next News

More News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर

July 31, 2026

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के साथ ही योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार…

मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

July 31, 2026

मोरक्को की सीमा पार कर लगभग 50,000 प्रवासियों के स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में घुसने के प्रयास के दौरान कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने और बाड़ पार करते समय हुई भगदड़ के कारण हुआ। हालात बेकाबू होते…

तमिलनाडु उपचुनाव: मद्रास उच्च न्यायालय ने पांच सीटों पर उपचुनाव की रोक 24 अगस्त तक बढ़ायी

July 31, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने पर लगायी गयी रोक को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। उच्च न्यायालय ने इन सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दायर चुनावी याचिकाओं के निपटारे तक इस स्थगन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 10 जुलाई को…

अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत के फैसले से हुई न्याय की जीत : सूद

July 31, 2026

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को कड़कड़डूमा अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने का स्वागत किया है। श्री सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला कानून के शासन…

अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया

July 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘ई भविष्य’ पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम’ शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन…

logo