अखिलेश ने धनराज को क्यों राज्यसभा दी?

Categorized as राजनीति

यह ऐसा सवाल है, जिसका स्वंय अखिलेश यादव भी बहुत तार्किक और विश्वास करनेलायक जवाब नहीं दे सके। उनसे जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि एक नई पीढ़ी के नेता को वे आगे ला रहे हैं। सवाल है क्या रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव के बेटों को संसद में भेजने से नई पीढ़ी के नेता वाली जरुरत नहीं पूरी हुई है? उन्होंने यह भी कहा कि सभी पार्टियां उद्योग समूहों को जोड़ती हैं। तो क्या उत्तर प्रदेश के किसी उद्योग समूह का कोई व्यक्ति नहीं था, जिसे राज्यसभा भेजा जा सके? रिलायंस समूह के साथ काम करने वाले धनराज परिमल नाथवानी को ही क्यों भेजा? किसी दूसरे उद्योग समूह का व्यक्ति क्यों नहीं?

ध्यान रहे अनिल अंबानी सपा के समर्थन से राज्यसभा जा चुके हैं। उस समय मुकेश और अनिल अंबानी का बंटवारा नहीं हुआ था। तो क्या पुराने संबंधों के कारण भेजा गया है? सोशल मीडिया में सैकड़ों करोड़ रुपए के चंदे की बात हो रही है। लेकिन वह भी पुख्ता कारण नहीं है। कम ही लोग असल में जानते होंगे कि धनराज का चुनाव किस आधार पर हुआ। पर यह स्पष्ट दिख रहा है कि यह स्वाभाविक पसंद नहीं है। क्या किसी दबाव में यह फैसला हुआ? हो सकता है। कांग्रेस का एंगल देखने की जरुरत नहीं है। इसमें भाजपा का एंगल है। अखिलेश यादव को इस समय इम्युनिटी है कि प्रदेश में कोई तीसरा विकल्प नहीं है। बसपा के बारे में भी यह धारणा है कि वह भाजपा से मिली है और इस फैसले के बाद सपा के बारे में भी यही धारणा है। फिर भी मुस्लिम वोट देगा क्योंकि उसके सामने विकल्प नहीं है। हां, राहुल अगर ऐलान कर दें कि सपा ने भाजपा से हाथ मिला लिया है इसलिए वे तालमेल नहीं करेंगे और अकेले लड़ेंगे तब चुनाव बहुत दिलचस्प हो जाएगा।


Previous News Next News

More News

कांग्रेस नेताओं के बयान से अखिलेश नाराज

October 2, 2026

उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं की ओर से दिए जा रहे बयानों से समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव नाराज हैं। वे खासतौर से दो नेताओं से नाराज हैं। एक तो सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद हैं और दूसरे कांग्रेस के नए बने प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम हैं मसूद…

राहुल विकल्प बनने का मैसेज दे रहे हैं

October 2, 2026

यह कमाल की बात है कि राहुल गांधी को नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ लड़ना है और उन्हीं से वैधता भी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में पार्टी नेताओं से कहा कि मोदी और शाह भी मानते हैं कि वे जाएंगे तो राहुल आएंगे। हालांकि राहुल ने यह बात एक खास…

अखिलेश ने धनराज को क्यों राज्यसभा दी?

October 2, 2026

यह ऐसा सवाल है, जिसका स्वंय अखिलेश यादव भी बहुत तार्किक और विश्वास करनेलायक जवाब नहीं दे सके। उनसे जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि एक नई पीढ़ी के नेता को वे आगे ला रहे हैं। सवाल है क्या रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव के बेटों को संसद में भेजने से…

पंजाब में गलती दोहरा रही है कांग्रेस

October 2, 2026

कांग्रेस पार्टी पंजाब में वही गलती दोहरा रही है, जो उसने 2022 में की थी या 2025 में बिहार में की थी। ऐन चुनाव से पहले भाजपा पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग को बदल रही है। बताया जा रहा है कि वारिंग को इस बात की जानकारी दे दी गई है। यह…

महिला सुरक्षा : कानून के कागज़ और सड़क की सच्चाई !

October 2, 2026

भारत कानूनों की कमी से नहीं, उनके ईमानदार क्रियान्वयन की कमी से जूझ रहा है। दुनिया में कई ऐसे कई देश हैं जहाँ महिलाओं के प्रति अपराध पर कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाती है जिससे उन देशों ऐसे अपराध नहीं होते। जब तक पुलिस राजनीति से मुक्त नहीं होगी और अदालतें वर्षों का इंतजार…

logo