सीईसी के बाद रूकी रही भाजपा की सूची

Categorized as राजनीति

नीतीश कुमार की नाराजगी की खबरों को हर आदमी खारिज कर रहा है। संजय झा और ललन सिंह के समर्थक कह रहे हैं कि यह अफवाह है, जो विपक्ष के लोग फैला रहे हैं। यह नैरेटिव बनाने का प्रयास भी किया गया कि चिराग को भले 29 सीटें दी गई हैं, लेकिन छह सीटों पर जनता दल यू के लोग ही उनकी टिकट से लड़ेंगे। लेकिन असल में यह अफवाह नहीं थी। नीतीश सचमुच नाराज हुए थे। मुख्यमंत्री आवास में उनके आसपास के परिवार के लोग और कुर्मी व दलित नेताओं और अधिकारियों ने उनका मूड देख कर उनको बताया कि कैसे जनता के बीच मैसेज जा रहा है कि जनता दल यू अब लव कुश की पार्टी नहीं है, बल्कि भूमिहार, ब्राह्मणों ने इसका टेकओवर कर लिया है। जनता दल यू की सीटों के बारे में उनको बताया गया, जिनको चिराग को दिया जा रहा था। यह सब सुन कर नीतीश कुमार  सचमुच नाराज हुए थे।

उनकी नाराजगी का असर था कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति यानी सीईसी की बैठक होने और नाम तय होने के बाद 48 घंटे तक सूची रूकी रही। ध्यान रहे भाजपा की सीईसी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होते हैं। बिहार की बैठक में भी मोदी शामिल हुए और नाम तय हो गए। आमतौर पर नाम तय होने के तुरंत बाद या अधिकतम 12 घंटे में सूची जारी हो जाती है। परंतु इस बार लगभग 48 घंटे तक सूची अटकी रही। 12 अक्टूबर को सीईसी की बैठक हुई और 14 अक्टूबर को दोपहर बाद सूची आई। इसके पीछे असली कारण नीतीश कुमार की नाराजगी थी। बताया जा रहा है कि अपनी जीती हुई सीटें चिराग को दिए जाने से नाराज थे और इस बात पर भी नाराजगी थी कि भाजपा के बराबर सीट जनता दल यू को भी मिल रही है। वे कम से कम एक सीट ज्यादा चाहते थे। दूसरी ओर भाजपा में चिंता हो रही थी की सीईसी की बैठक के बाद सूची जारी में होने के देरी से भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की ऑथोरिटी पर सवाल उठेगा। तभी मंगलवार को भाजपा ने बाकी पार्टियों के इंतजार नहीं किया और अपनी 71 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। पहले साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूची जारी होने वाली थी।


Previous News Next News

More News

कैबिनेट से मंत्रियों की विदाई का सिलसिला

July 30, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट से मंत्रियों की विदाई का सिलसिला जारी है। अलग अलग कारणों से मंत्री इस्तीफा दे रहे हैं। कुछ और मंत्रियों का इस्तीफा होना है, जिसका इंतजार चल रहा है। हालांकि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा थोड़ी अलग परिस्थितियों में हुआ है। इसकी तुलना यूपीए दो की सरकार में खेल मंत्री रहे…

किसान सम्मान के नाम से ई-20 पेट्रोल बिकेगा

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी और उसकी केंद्र सरकार के बारे में एक बात माननी होगी। दोनों अपने किसी फैसले को जस्टिफाई करने के लिए कोई भी तर्क खोज सकते हैं। जरूरी नहीं है कि फैसले को जस्टिफाई करने के लिए प्राइमरी तर्क पर ही अड़े रहे हैं। आमतौर पर कोई भी व्यक्ति या सरकार अपने फैसले…

ओवैसी का बिहार वाला दांव यूपी में भी

July 30, 2026

एमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में एक दांव चला था। उन्होंने पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद और कांग्रेस के सामने प्रस्ताव रखा था कि उनकी पार्टी को गठबंधन में शामिल किया जाए। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान गाजे बाजे के साथ लालू प्रसाद के निवास के बाहर पहुंच…

जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है?

July 30, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि दिल्ली हाई कोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट भेजे गए जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है? साथ यह भी सवाल है कि उनके खिलाफ लंबित महाभियोग के मामले की क्या स्थिति है? संसद के सत्र आ रहे हैं और जा रहे हैं। दुनिया भर की दूसरी बातों की…

केरल हारने का कारण खोज लिया सीपीएम ने

July 30, 2026

केरल में लगातार 10 साल राज करने के बाद सीपीएम के नेतृत्व वाला गठबंधन एलडीएफ इस साल मई के चुनाव में हार गया था। उसके बाद से पार्टी में इस बात को लेकर मंथन चल रहा था कि सब कुछ ठीक था तो पार्टी क्यों हारी? इसके लिए पार्टी के बड़े नेताओं के बीच मंथन…

logo