बिहार में युवा वोट पर किसका ध्यान है!

Categorized as राजनीति

बिहार में महिला वोट की चर्चा होती है। प्रवासी वोट की भी चर्चा होती है। मुस्लिम और यादव को लेकर तो माई समीकरण बना हुआ है। अति पिछड़ा वोट की बात भी होती है और यहां तक कि सिर्फ नौ फीसदी आबादी वाले सवर्ण वोट की भी चर्चा होती है। लेकिन युवाओं की बात अलग से कोई नहीं करता है। कुछ समय पहले चिराग पासवान ने जरूर कहा था कि वे भी एक एमवाई समीकरण पर काम कर रहे हैं, जिसमें एम का मतलब महिला और वाई का मतलब युवा है। लेकिन चूंकि बातों के अलावा चिराग पासवान कभी कुछ करते नहीं हैं इसलिए उनकी इस बात को किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। उलटे बिहार में यह चर्चा होती है कि उनके लिए महिला का मतलब किसी धनपति या बाहुबली की पत्नी, बेटी है और युवा का मतलब किसी नेता या बाहुबली का बेटा है।

बहरहाल, बिहार में साढ़े तीन करोड़ के करीब महिलाएं हैं और एक करोड़ 70 लाख युवा हैं। थोड़ी उम्र सीमा बढ़ा दी जाए तो यह संख्या बढ़ जाएगी। यह एक करोड़ 70 लाख की आबादी 18 से 28 साल के उम्र वालों की है। ध्यान रहे ‘जेन जी’ में 13 से 28 साल के युवाओं को रखा जाता है। लेकिन 18 साल से कम उम्र के युवा या किशोर वोट नहीं कर सकते हैं इसलिए 18 से 28 साल वालों की संख्या निकाली गई है। यह एक करोड़ 70 लाख है। ये युवा बिहार की तस्वीर बदल सकते हैं। इनमें से 14 लाख तो ऐसे हैं, जो पहली बार वोट करेंगे। इस आंकड़े को ऐसे भी कह सकते हैं कि बिहार की हर सीट पर 57 सौ मतदाता ऐसे हैं, जो 18 से 19 साल के हैं और पहली बार मतदान करेंगे। पिछले चुनाव में 52 सीटों का फैसला पांच हजार से कम मतों से हुआ था। दुर्भाग्य से कोई भी पार्टी इनको अलग वोट वर्ग मान कर इनको अपनी ओर करने का प्रयास नहीं कर रही है।


Previous News Next News

More News

वंदे मातरम पर ‘इंडिया’ ब्लॉक में मतभेद

September 13, 2026

कांग्रेस पार्टी ने अचानक वंदे मातरम को बड़ा मुद्दा बना दिया है और इस पर टकराव पैदा कर रही है। यह अचानक हुआ इसलिए लग रहा है क्योंकि संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस इस पर अपनै स्टैंड स्पष्ट करने से बच रही थी। कांग्रेस के नेता इस बात से खुश थे कि जंतर मंतर…

केजरीवाल, पंकज गुप्ता और एनडी गुप्ता

September 13, 2026

भारत में राजनीति को जाति के स्टीरियोटाइप में देखा जाता है। जब भी किसी पार्टी के संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा होती है तो देखा जाता है कि उसमें जातीय समीकरण का कितना ध्यान रखा गया है। ऐसे की सरकार के मंत्रियों के चयन में भी सामाजिक, क्षेत्रीय संतुलन की बात होती है। हर जाति…

टकराव की राजनीति बढ़ा रहे हैं केजरीवाल

September 13, 2026

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इन दिनों पूरी तरह से पंजाब की राजनीति में लगे हैं। वे रैलियां और चुनावी कार्यक्रम कर रहे हैं और साथ साथ टिकट बंटवारे से लेकर चुनावी रणनीति बनाने में भी लगे हैं। राघव चड्ढा और उनसे भी ज्यादा संदीप पाठक के पार्टी छोड़ने के बाद केजरीवाल पर…

धीरेंद्र शास्त्री ने भाजपा का नुकसान कर दिया

September 13, 2026

पश्चिम बंगाल में सरकार बनने के बाद बड़े धूमधड़ाके से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बंगाल पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार थी तो उनको राज्य में नहीं आने दिया जाता था। उन्होंने यह भी कहा कि अब सरकार बदल गई है और लोगों का मन बदलना चाहिए। सोचें, बंगाल में लोगों…

आर्थिक विकासः इतने बंटे हुए क्यों हैं अहसास!

September 13, 2026

लोग यह पूछने लगे हैं कि अगर तेज गति से आर्थिक वृद्धि दर्ज हो रही है, तो वह आम जिंदगी में महसूस क्यों नहीं हो रही है? आंकड़ों की साख का सवाल तो पुराना है, मगर ताजा बहस के क्रम में आम तजुर्बे के खिलाफ आए आंकड़ों पर सरल, लेकिन कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण सवाल उठाए…

logo