जेल से लड़ना और जीतना आसान

Categorized as राजनीति

यह भारतीय लोकतंत्र की कमाल की विडम्बना है कि जेल में बंद व्यक्ति वोट नहीं दे सकता है लेकिन चुनाव लड़ सकता है। पिछले लोकसभा चुनाव में जेल में बंद जिन लोगों ने चुनाव लड़ा और उनमें से दो लोग सांसद बने। पंजाब की खदूर साहिब सीट से अमृतपाल सिंह और जम्मू कश्मीर की बारामूला सीट से इंजीनियर राशिद। दोनों देशद्रोह जैसे गंभीर आरोप में जेल में बंद हैं लेकिन चुनाव लड़ने के संवैधानिक अधिकार का इस्तेमाल करके वे लड़े और जीते। हालांकि बाद में राशिद ने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में भी अपनी पार्टी को लड़ाया, जिसके लिए उसे पैरोल भी मिली लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई। बहरहाल, अमृतपाल और राशिद की सफलता से प्रभावित होकर अब जेल में बंद शरजील इमाम ने भी चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

दिल्ली के 2020 के दंगों की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार शरजील इमाम चाहता है कि बिहार से चुनाव लड़ने के लिए उसे अंतरिम जमानत दी जाए। उसने कहा है कि उसे निर्दलीय लड़ना है इसलिए नामांकन से लेकर प्रचार का सारा काम उसे ही करना होगा। उसके पास पार्टी का सेटअप नहीं है। इसलिए जमानत दी जाए। वह बिहार के मुस्लिम बहुल सीमांचल की बहादुरगंज सीट से लड़ना चाहता है, जो किशनगंज लोकसभा के तहत के आती है। मुस्लिम बहुल सीट है, जहां मुस्लिम आबादी करीब 70 फीसदी है। दो बार से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के अंजर नईमी इस सीट पर जीत रहे हैं। शरजील इमाम के इस सीट पर निर्दलीय लड़ने से ओवैसी की पार्टी को मुश्किल हो सकती है। सोशल मीडिया में शरजील के लिए बड़ी सहानुभूति है और उसे इस रूप में पेश किया जा रहा है, जैसे वह भाजपा से प्रताड़ित मुस्लिम का प्रतिनिधि चेहरा हो। उसका लड़ना ‘इंडिया’ ब्लॉक और ओवैसी दोनों का समीकरण बिगाड़ सकता है। एनडीए इसमें फायदा उठाने की कोशिश करेगा।


Previous News Next News

More News

देश का तीन चौथाई हिस्सा लू की चपेट में

April 26, 2026

नई दिल्ली। देश में हीटवेव का दायरा बढ़ता जा रहा है। लगभग तीन चौथाई हिस्सा लू की चपेट में आगया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर पश्चिम, उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के पांच राज्यों के 14 शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। इनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य…

ईरान का बातचीत से इनकार

April 26, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत का रास्ता साफ नहीं हो रहा है। ईरान ने अमेरिका से सीधी बातचीत करने से इनकार कर दिया है। इससे पहले माना जा रहा था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेन कुशनर की वार्ता ईरान के…

होर्मुज से बारूदी सुरंग हटाने का काम

April 26, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका ने होर्मुज की खाड़ी को खाली कराने और वहां समुद्र के अंदर बिछाई गई बारूदी सुरंगों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। अमेरिका ने कहा है कि उसके माइनस्वीपर होर्मुज की खाड़ी में काम कर रहे हैं। एक दिन पहले ही अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा था…

पार्टी छोड़ने वाले सांसदों की शिकायत करेगी आप

April 26, 2026

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी अपने सात राज्यसभा सांसदों की शिकायत सभापति से करेगी। राज्यसभा में पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा है कि उप राष्ट्रपति सह सभापति सीपी राधाकृष्णन को चिट्ठी लिख कर पार्टी सात सांसदों की शिकायत करेगी और दलबदल कानून के तहत उनकी सदस्यता समाप्त करने की अपील करेगी। गौरतलब है…

केजरीवाल के नए आवास पर भी विवाद

April 26, 2026

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीम अरविंद केजरीवाल को लोधी इस्टेट में मिले आवास की कथित तस्वीरें जारी की हैं। दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने तस्वीरें जारी करके कहा है कि यह केजरीवाल का दूसरा शीशमहल है। हालांकि आप की ओर से कहा गया है कि तस्वीरें फर्जी…

logo