कांग्रेस से नहीं हुआ तो केजरीवाल ने किया

Categorized as राजनीति

पंजाब के कारोबारी और ट्राइडेंट समूह के प्रमुख राजिंदर गुप्ता कोई 20 साल से राजनीतिक हलके में घूम रहे थे। पहले वे कांग्रेस के साथ रहे और फिर आम आदमी पार्टी के साथ गए। आखिरकार आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने उनको करीब तीन साल के लिए राज्यसभा भेजने का फैसला किया। यह भी कहा जा रहा है कि संजीव अरोड़ा के साथ भी तीन साल का समझौता था। तीन साल वे राज्यसभा रहे और उसके बाद उनको विधानसभा का चुनाव लड़ा कर राज्य सरकार में मंत्री बना दिया गया। उनके इस्तीफे से खाली हुई सीट पर अब राजिंदर गुप्ता को उच्च सदन में भेजा जा रहा है। अगर फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में लौटी तो राज्यसभा जाने वाले लोग दूसरे होंगे।

बहरहाल, जो काम कांग्रेस नहीं कर सकी वह काम काम केजरीवाल ने किया है। कांग्रेस के कई नेता राजिंदर गुप्ता को राज्यसभा भेजने के प्रयास में लगे थे। जानकार सूत्रों का कहना है कि एक महासचिव ने इसके लिए बहुत प्रयास किया। लेकिन पंजाब की कैप्टेन अमरिंदर सिंह सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा दिलाने से ज्यादा वे कुछ नहीं कर पाए। ध्यान रहे कांग्रेस की सरकार के समय ही 2007 में राजिंदर गुप्ता को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उसके बाद जब प्रदेश में आम आदमी पार्टी का उभार हुआ तो वे उसके साथ चले गए। वहां भी उनको कुछ पद देकर राज्यमंत्री वाला दर्जा दिया गया। लेकिन उन्होंने राज्यसभा का प्रयास जारी रखा। अब केजरीवाल ने उनकी यह इच्छा पूरी की है। केजरीवाल एक एक करके पंजाब के उद्योगपतियों और कारोबारियों की राज्यसभा जाने की इच्छा पूरी कर रहे हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo