घुसपैठियों की जानकारी चुनाव आयोग को नहीं

Categorized as राजनीति

मुख्य चुनाव आयुक्त ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में बिहार विधानसभा के चुनावों की तारीखों का ऐलान करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की तो सवाल जवाब के दौरान उन्होंने एक कमाल की बात कही। उनसे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के दौरान मिले कथित घुसपैठियों या विदेशी नागरिकों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह जानकारी उनको नहीं दी गई है। उनके कहने का मतलब था कि इस बारे में वे नहीं जानते हैं। सोचें, अगर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का काम चुनाव आयोग ने कराया है और उसके द्वारा नियुक्ति बूथ लेवल अधिकारियों यानी बीएलओ ने घर घर जाकर सारे आंकड़े इकट्ठा किए हैं तो वे जानकारी किसको देंगे? जानकारी तो चुनाव आयोग के पास ही गई है फिर मुख्य चुनाव आयुक्त ऐसा कैसे कह सकते हैं कि उनको जानकारी नहीं दी या जानकारी नहीं है?

चुनाव आयोग के सूत्रों के हवाले से ही एसआईआर के दौरान खबर आई थी कि बूथ लेवल अधिकारियों को बड़ी संख्या में नेपाली, बांग्लादेशी और म्यांमार के लोग मिले हैं, जो मतदाता बने हुए हैं। बिहार की सबसे बड़ी कम्युनिस्ट पार्टी सीपीआई माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य छह हजार लोगों के बारे में कह भी रहे हैं कि उन्होंने संदिग्ध माना गया है। इतना ही नहीं मसौदा सूची में जिन लोगों के नाम थे उनमें से 3.66 लाख लोगों के नाम कट गए। फिर भी चुनाव आयोग घुसपैठियों के मुद्दे पर कोई जानकारी नहीं दे रहा है और दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर भाजपा के दूसरे नेता घुसपैठिया का मुद्दा बनाने में जुटे हैं। बार बार कहा जा रहा है कि बिहार को घुसपैठियों को मुक्त कराया जाएगा। इसका क्या यह मतलब है कि बिहार में बड़ी संख्या में घुसपैठिए हैं लेकिन वे मतदाता नहीं हैं? अगर ऐसा है तो फिर अलग सवाल है कि उनकी पहचान कैसे होगी और वे कैसे निकाले जाएंगे?


Previous News Next News

More News

किसान सम्मान के नाम से ई-20 पेट्रोल बिकेगा

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी और उसकी केंद्र सरकार के बारे में एक बात माननी होगी। दोनों अपने किसी फैसले को जस्टिफाई करने के लिए कोई भी तर्क खोज सकते हैं। जरूरी नहीं है कि फैसले को जस्टिफाई करने के लिए प्राइमरी तर्क पर ही अड़े रहे हैं। आमतौर पर कोई भी व्यक्ति या सरकार अपने फैसले…

ओवैसी का बिहार वाला दांव यूपी में भी

July 30, 2026

एमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में एक दांव चला था। उन्होंने पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद और कांग्रेस के सामने प्रस्ताव रखा था कि उनकी पार्टी को गठबंधन में शामिल किया जाए। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान गाजे बाजे के साथ लालू प्रसाद के निवास के बाहर पहुंच…

जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है?

July 30, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि दिल्ली हाई कोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट भेजे गए जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है? साथ यह भी सवाल है कि उनके खिलाफ लंबित महाभियोग के मामले की क्या स्थिति है? संसद के सत्र आ रहे हैं और जा रहे हैं। दुनिया भर की दूसरी बातों की…

केरल हारने का कारण खोज लिया सीपीएम ने

July 30, 2026

केरल में लगातार 10 साल राज करने के बाद सीपीएम के नेतृत्व वाला गठबंधन एलडीएफ इस साल मई के चुनाव में हार गया था। उसके बाद से पार्टी में इस बात को लेकर मंथन चल रहा था कि सब कुछ ठीक था तो पार्टी क्यों हारी? इसके लिए पार्टी के बड़े नेताओं के बीच मंथन…

नीलेकणी क्या नीट खत्म करने की सिफारिश करेंगे?

July 30, 2026

इंफोसिस के सह संस्थापक और भारत में आधार क्रांति के सूत्रधार नंदन नीलेकणी के ऊपर केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली में सुधार के सुझाव देने का जिम्मा सौंपा है। भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के पूर्व प्रमुख एस सोमनाथ को भी इस उच्चाधिकार प्राप्त कमेटी का सदस्य बनाया गया है। पता नहीं लोगों को याद…

logo