घुसपैठिया मुद्दे से जदयू सहज नहीं

Categorized as राजनीति

बिहार में भारतीय जनता पार्टी अपने आजमाए हुए फॉर्मूले से अलग हटने को राजी नहीं है। उसने विधानसभा चुनाव से पहले घुसपैठिया मुद्दे को हाईलाइट किया है तो मोदी और महिला के साथ साथ मंदिर का मुद्दा भी बनाया है। पिछले कई दिनों से एक के बाद एक मंदिर निर्माण का फैसला राज्य सरकार कर रही है और भाजपा के नेता व उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इसकी घोषणा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोनों ने बिहार की अपनी सभाओं में घुसपैठियों पर निशाना साधा और ऐलान किया कि एक एक घुसपैठिए की पहचान करके उसको निकाला जाएगा।

हालांकि भाजपा के इस ऐलान से जनता दल यू बहुत सहज नहीं है। जनता दल यू के नेता नहीं चाहते हैं कि चुनाव में किसी तरह का ध्रुवीकरण कराने वाला मुद्दा उठाया जाए। उनका कहना है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में आखिरी चुनाव हो रहा है तो उनके हिसाब से चुनाव लड़ा जाना चाहिए। जदयू का कहना है कि नीतीश ने कभी भी सांप्रदायिक या ध्रुवीकरण कराने वाले मुद्दे पर चुनाव नहीं लड़ा है। वे हर बार अपने काम की मजदूरी मांगने जनता के बीच जाते हैं। लेकिन ऐसा लग रहा है कि भाजपा इस बार कोशिश कर रही है कि नीतीश कुमार के नाम पर जनादेश मांगते हुए नहीं दिखा जाए। वह नीतीश का चेहरा आगे करके उनकी पुण्यता का लाभ लेना चाहती है लेकिन बाद में यह भी दिखाना चाहती है कि उसके एजेंडे पर उसको जनादेश मिला है। तभी जदयू के नेता इसका विरोध कर रहे हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo