योगी का ‘हम और वे’ का नैरेटिव

Categorized as राजनीति

उत्तर प्रदेश में अचानक ‘आई लव मोहम्मद’ का अभियान कैसे शुरू हुआ? शुरू हुआ भी तो कोई 20 दिन के बाद नवरात्रों में अचानक बरेली में लोगों को इकट्ठा करने का फैसला कैसे हुआ और हिंसा कैसे भड़की? उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो भाषण दिया क्या उसे लिखने के लिए बॉलीवुड का कोई डायलॉग राइटर इस्तेमाल किया गया? ये सवाल इसलिए हैं क्योंकि पूरे घटनाक्रम को लेकर उत्तर प्रदेश में सवाल उठ रहे हैं। कई पत्रकार और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स इस पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि यह सब एक लिखित पटकथा के हिसाब से हुआ है। उनका कहना है कि अगर यह स्वंयस्फूर्त होता तो इतनी आसानी से समाप्त नहीं हो जाता। यह भी याद दिलाया जा रहा है कि संभल में लोग अपने आप जुटे थे और सबने देखा कि भीड़ कितनी उग्र हो गई और कई लोगों की मौत के बाद वह मामला शांत हुआ। लेकिन बरेली में निर्धारित मात्रा से ज्यादा कुछ नहीं हुआ।

जानकार सूत्रों का कहना है कि बरेली के मौलाना तौकीर रजा ने शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद लोगों से इकट्ठा होने की अपील की। लेकिन उनकी अपील पर ज्यादा लोग नहीं जुटे। फिर भी उन्होंने जूलुस निकाला, जिसे पुलिस ने लाठी चला कर तितर बितर कर दिया। लोग अपने घर चले गए और तौकीर रजा को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया। उसके बाद असली खेल शुरू हुआ। उसके बाद लगातार दो दिन तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खूब डायलॉग बोले। उनका यह डायलॉग खूब हिट हुआ कि, ‘मौलाना भूल गए थे कि राज्य में किसकी सरकार है’। कहा जा रहा था कि मौलाना से ज्यादा भला किसको याद होगा कि राज्य में किसकी सरकार है। वे तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जय जयकार करने के लिए ही जाने जाते थे।

बहरहाल, मुख्यमंत्री ने उस घटना के बाद लगातार हर सभा में कोई न कोई बढ़िया डायलॉग बोला या फिर सोशल मीडिया में पोस्ट लिख कर बताया कि वे क्या कर सकते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘याद रखना, जब भी दुस्साहस करोगे, ऐसे पिटोगे, जैसे बरेली के अंदर पीटे गए हो…’। सोचें, यह एक मुख्यमंत्री की सोशल मीडिया पोस्ट है! इसके एक दिन बाद बलरामपुर में मुख्यमंत्री ने एक सभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने कहा कि गजवा ए हिंद का सपना देखने वालों का जहन्नुम का टिकट कट जाएगा। यह खबर मीडिया में छपी तो खुद मुख्यमंत्री ने इसकी क्लिपिंग सोशल मीडिया में साझा की और लिखा, ‘गजवा ए हिंद का सपना देखने वालों… कट जाएगा जहन्नुम का टिकट’। मुख्यमंत्री ने एक दिन कहा, ‘जब भी हिंदुओं के त्योहार आते हैं तब इनको गरमी चढ़ जाती है इसलिए डेंटिंग पेंटिंग करनी पड़ती है’। हर जगह मुख्यमंत्री ने हम और वे का खुल कर नैरेटिव बनाया। बताया जा रहा है कि बरेली की घटना के बाद से मुख्यमंत्री की मीडिया टीम और सरकार का जनसंपर्क विभाग राउंड द क्लॉक काम कर रहा है। हर जगह सुनिश्चित किया गया कि घटना के वीडियो चले और उसके बाद यह भी कहा जा रहा है कि मीडिया टीम मुख्यमंत्री के भाषण के क्लिप काट काट कर मीडिया समूहों और इन्फ्लूएंसर्स को भेज रही है। कुल मिला कर यह परफेक्ट माहौल बन गया है। नवरात्री में ‘आई लव मोहम्मद’ का अभियान और पुलिस कार्रवाई के बाद मुख्यमंत्री का खुल कर हिंदू-मुस्लिम नैरेटिव बनाना क्या डेढ़ साल बाद होने वाले चुनाव की तैयारी है या कुछ और आहट सुनाई दे रही है, जिसे टालना है?


Previous News Next News

More News

भीलवाड़ा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, आचार्य पुलक सागर से की धर्मचर्चा

September 15, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को भीलवाड़ा पहुंचे। श्री भागवत ने यहां शास्त्री नगर स्थित सूर्य महल में चल रहे आचार्य पुलक सागर महाराज के चातुर्मास कार्यक्रम में शिरकत करके उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों महानुभावों के बीच करीब 40 मिनट तक महत्वपूर्ण विषयों पर धर्म चर्चा हुई। बातचीत का…

योगी ने बुलंदशहर में दिवंगत विधायक के परिजनों से की मुलाकात

September 15, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शिकारपुर में दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सूचना अधिकारी चांद मियां ने बतया कि उन्होंने श्री अनिल शर्मा के पुत्र कुश के सर पर हाथ रखते हुए कहा कि वह पार्टी के…

डिजिटल भुगतान पर मोदी सरकार का सबसे बड़ा यू टर्न: राहुल

September 15, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में यूपीआई भुगतान पर कोई टैक्स या शुल्क नहीं लगाने के आश्वासन के बावजूद मोदी सरकार ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई कारोबारी लेनदेन पर शुल्क लगाने का रास्ता खोल दिया…

भाजपा कैसे 21 राज्यों में यूसीसी लागू करेगी

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि 2029 के लोकसभा चुनाव तक देश के भाजपा और एनडीए शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू हो जाएगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसे बहुत से काम हैं, जिनकी समय सीमा का ऐलान किया था और समय सीमा पूरी होने…

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

logo