अभिषेक पर हमले के खिलाफ ममता ने दिया धरना

Categorized as समाचार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी मंगलवार को सड़कों पर उतरीं। उन्होंने अपने भतीजे और पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी पर हमले के खिलाफ धरना दिया। ममता ने सेंट्रल कोलकाता के धर्मतला इलाके में दिन भर का धरना दिया। गौरतलब है कि ममता ने रानी राशोमनी रोड पर धरने की मंजूरी मांगी थी लेकिन पुलिस ने वहां धरना देने की मंजूरी नहीं दी।

बहरहाल, ममता बनर्जी का धरना पार्टी के सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले और चुनाव के बाद हिंसा और फेरीवालों को हटाने के विरोध में हो रहा है। धरने की जगह पर ममता ने कहा, ‘हमें मंच बनाने और माइक्रोफोन इस्तेमाल करने की परमिशन नहीं दी गई। पुलिस टीएमसी वर्कर्स को प्रदर्शनों में हिस्सा न लेने की धमकी दे रही है लेकिन मैं विरोध करती रहूंगी। मैं इस मुश्किल समय में टीएमसी वर्कर्स को नहीं छोड़ूंगी। मैं लड़ूंगी या मर जाऊंगी। मैं तब तक नहीं मरूंगी जब तक आपको सत्ता से हटा नहीं देती’।

विपक्ष का नेता चुनने के लिए तृणमूल विधायकों के फर्जी दस्तखत कराने के  विवाद पर ममता ने कहा कि ‘बीजेपी गंदा खेल खेल रही है। अगर विधानसभा अध्यक्ष को साइन के असली होने पर यकीन नहीं है तो तृणमूल विधायकों के साइन का फोरेंसिक टेस्ट कराना चाहिए’। गौरतलब है कि कोलकाता पुलिस से मंजूरी नहीं मिलने के कारण आखिरी वक्त में धरने की जगह बदल दी गई। कोलकाता पुलिस से रानी राशोमनी रोड पर विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने के बाद ममता एस्प्लेनेड के वाई चैनल बस स्टॉप पर धरना देने पहुंचीं। उन्होंने कहा कि देश भर में अपने अपने अगले कदम के बारे में फैसला करने के लिए भाजपा विरोधी पार्टियां दिल्ली में मिलेंगी।


Previous News Next News

More News

छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार का नाम लिया तो भाजपा ने मुझे बोलने नहीं दिया: राहुल

July 29, 2026

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि जब उन्होंने इस ‘बर्बरता’ के लिए जिम्मेदार का नाम सदन में लिया तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें बोलने नहीं दिया। उन्होंने सदन में अमित…

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से

July 29, 2026

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से आयोजित किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा बुधवार को जारी बुलेटिन से यह जानकारी मिली है। सदन की बैठकें 31 अगस्त, एक और दो सितंबर को होंगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रवि नाइक और जेनिफर मोनसेरेट के निधन के बाद राज्य विधानसभा की सदस्य…

उपराज्यपाल सक्सेना ने लद्दाख वन्यजीव बोर्ड के पुनर्गठन को मंजूरी दी

July 29, 2026

लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश में ‘राज्य वन्यजीव बोर्ड’ के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी। इसके लिए उन्होंने जाने-माने संरक्षणवादियों, पारिस्थितिकी विशेषज्ञों, पर्यावरणविदों और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों को नामित किया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता…

सनातन संस्कृति, परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें : योगी

July 29, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि कुछ ताकतें भारत की सनातन संस्कृति और परंपरा को तबाह करना चाहती हैं और देश के नागरिक ऐसे लोगों से सतर्क रहें। आदित्यनाथ ने बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में विगत 23 जुलाई से जारी श्रीराम कथा के विश्राम…

ड्रीमलाइनर के ईंधन नियंत्रण स्विच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली: सरकार

July 29, 2026

सरकार ने बुधवार को बताया कि बोइंग कंपनी ने ड्रीमलाइनर विमान के ईंधन नियंत्रण स्विच ‘‘लॉकिंग सिस्टम’’ की विस्तृत जांच की और इसमें कोई असामान्यता नहीं पाई गई। यह जांच इस साल फरवरी में लंदन हीथ्रो-बेंगलुरु उड़ान संचालन के बाद एयर इंडिया के एक पायलट द्वारा इस प्रणाली में संभावित समस्या की ओर ध्यान दिलाने…

logo