अन्नामलाई मौका चूक गए

Categorized as राजनीति

पूर्व आईपीएस अधिकारी और तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई नए सिरे से अपनी राजनीति को संवारने की कोशिश कर रहे हैं। वे दिल्ली में हैं और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मिल कर पार्टी से विदाई चाहते हैं। गौरतलब है कि उनको इस बार विधानसभा की टिकट नहीं मिली थी। वे कोयम्बटूर उत्तर की सीट लड़ना चाहते थे लेकिन अन्ना डीएमके ने सीट नहीं छोड़ी। इससे पहले अन्नमलाई दो बार चुनाव हार चुके हैं। वे 2021 का विधानसभा और 2024 का लोकसभा चुनाव लड़े थे लेकिन जीत नहीं पाए थे। अब वे तमिल उप राष्ट्रीयता का मुद्दा लेकर अलग राजनीति करना चाहते हैं। उनको पता है कि भाजपा के साथ यह राजनीति संभव नहीं है। ध्यान रहे उनके साथ युवाओं का समर्थन है और वे अपनी अतरंगी राजनीतिक गतिविधियों से खबरें भी बनाते रहते हैं।

परंतु मुश्किल यह है कि उनके लिए तमिलनाडु में राजनीतिक स्पेस नहीं बन पा रहा है। दूसरी बात यह है कि पिछले 60 साल से द्रविड राजनीति कर रही दोनों पार्टियों डीएमके और अन्नाडीएमके से अलग एक राजनीति शुरू करना चाहते हैं लेकिन इस मामले में भी वे चूक गए। उनसे पहले फिल्म स्टार विजय ने यह राजनीति कर ली। असल में लोग द्रविडियन पार्टियों की राजनीति से उबे हुए थे, जिसका लाभ विजय ने उठा लिया। अगर अन्नमलाई ने पहले ही यह राजनीति की होती तो वे शायद कुछ हद तक कामयाब होते। जिस समय अन्ना डीएमके के दबाव में भाजपा ने उनको प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया था। उसी समय वे अपनी पार्टी बनाते और अलग राजनीति करते तो कुछ अच्छा कर सकते थे। अब अलग पार्टी की राजनीति की संभावनाएं काफी कम हो गई हैं।


Previous News Next News

More News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर

July 31, 2026

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के साथ ही योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार…

मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

July 31, 2026

मोरक्को की सीमा पार कर लगभग 50,000 प्रवासियों के स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में घुसने के प्रयास के दौरान कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने और बाड़ पार करते समय हुई भगदड़ के कारण हुआ। हालात बेकाबू होते…

तमिलनाडु उपचुनाव: मद्रास उच्च न्यायालय ने पांच सीटों पर उपचुनाव की रोक 24 अगस्त तक बढ़ायी

July 31, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने पर लगायी गयी रोक को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। उच्च न्यायालय ने इन सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दायर चुनावी याचिकाओं के निपटारे तक इस स्थगन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 10 जुलाई को…

अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत के फैसले से हुई न्याय की जीत : सूद

July 31, 2026

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को कड़कड़डूमा अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने का स्वागत किया है। श्री सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला कानून के शासन…

अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया

July 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘ई भविष्य’ पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम’ शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन…

logo