हिमाचल में कांग्रेस के सामने बड़ी समस्या

Categorized as राजनीति

सब जगह सत्तारूढ़ पार्टियां स्थानीय निकायों के चुनाव जीत रही हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। इससे पहले गुजरात में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया था। तेलंगाना में ऐसे ही कांग्रेस ने बहुत बड़ी जीत हासिल की थी। एक केरल अपवाद था, जहां सत्तारूढ़ वाम मोर्चा को कांग्रेस ने हराया था। कांग्रेस की यह जीत विधानसभा चुनाव में भी दिखाई दी। तभी हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस का स्थानीय निकाय चुनाव में हारना उसके लिए बड़ी चिंता की बात है। कांग्रेस अपना गढ़ माने जाने वाले सोलन में भी चुनाव हार गई। वह सिर्फ पालमपुर में जीती है।

ध्यान रहे अगले साल के अंत में हिमाचल प्रदेश में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। उससे पहले स्थानीय निकाय चुनाव में लगे झटके के बाद कांग्रेस की अंदरूनी कलह बढ़ेगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को अपने कार्यकाल के शुरू में झटका लगा था। उनके विधायकों ने बगावत कर दी थी और कांग्रेस राज्यसभा का चुनाव हार गई थी। लेकिन बाद में उपचुनाव में सुक्खू ने कांग्रेस को जीत दिलाई और अपना बहुमत मजबूत किया। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के परिवार ने यानी उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह और बेटे विक्रमादित्य सिंह ने विवाद छोड़ कर सुक्खू के नेतृत्व को स्वीकार किया था। लेकिन अब नए सिरे से खींचतान शुरू होगी। कांग्रेस को इसे बढ़ने से रोकना होगा। हिमाचल में सरकार की सबसे बड़ी समस्या आर्थिक है। केंद्र से उसे सहयोग नहीं मिल रहा है, जिससे लोक कल्याण की योजनाओं को जारी रखने में सरकार को बड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है।


Previous News Next News

More News

कैबिनेट से मंत्रियों की विदाई का सिलसिला

July 30, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट से मंत्रियों की विदाई का सिलसिला जारी है। अलग अलग कारणों से मंत्री इस्तीफा दे रहे हैं। कुछ और मंत्रियों का इस्तीफा होना है, जिसका इंतजार चल रहा है। हालांकि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा थोड़ी अलग परिस्थितियों में हुआ है। इसकी तुलना यूपीए दो की सरकार में खेल मंत्री रहे…

किसान सम्मान के नाम से ई-20 पेट्रोल बिकेगा

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी और उसकी केंद्र सरकार के बारे में एक बात माननी होगी। दोनों अपने किसी फैसले को जस्टिफाई करने के लिए कोई भी तर्क खोज सकते हैं। जरूरी नहीं है कि फैसले को जस्टिफाई करने के लिए प्राइमरी तर्क पर ही अड़े रहे हैं। आमतौर पर कोई भी व्यक्ति या सरकार अपने फैसले…

ओवैसी का बिहार वाला दांव यूपी में भी

July 30, 2026

एमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में एक दांव चला था। उन्होंने पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद और कांग्रेस के सामने प्रस्ताव रखा था कि उनकी पार्टी को गठबंधन में शामिल किया जाए। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान गाजे बाजे के साथ लालू प्रसाद के निवास के बाहर पहुंच…

जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है?

July 30, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि दिल्ली हाई कोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट भेजे गए जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है? साथ यह भी सवाल है कि उनके खिलाफ लंबित महाभियोग के मामले की क्या स्थिति है? संसद के सत्र आ रहे हैं और जा रहे हैं। दुनिया भर की दूसरी बातों की…

केरल हारने का कारण खोज लिया सीपीएम ने

July 30, 2026

केरल में लगातार 10 साल राज करने के बाद सीपीएम के नेतृत्व वाला गठबंधन एलडीएफ इस साल मई के चुनाव में हार गया था। उसके बाद से पार्टी में इस बात को लेकर मंथन चल रहा था कि सब कुछ ठीक था तो पार्टी क्यों हारी? इसके लिए पार्टी के बड़े नेताओं के बीच मंथन…

logo