अफगानिस्तान में पुराने युद्ध का ब‍िना फटा बम अचानक फटने से क‍िशोर घायल

Categorized as समाचार

अफगानिस्तान के पूर्वी गजनी प्रांत में मंगलवार को बम फटने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह जानकारी प्रांतीय पुलिस कार्यालय ने बुधवार को दी।

यह घटना गिलान जिले में हुई। लड़के को एक खिलौने जैसी दिखने वाली चीज मिली थी और वह उससे खेलने लगा। तभी वह वस्तु अचानक फट गई और लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया क‍ि यह प‍िछले युद्धों के दौरान बचा हुआ ब‍िना फटा हुआ बम था, जो अचानक फट गया।

अफगानिस्तान दुनिया के उन देशों में गिना जाता है, जहां बारूदी सुरंगों और बिना फटे गोला-बारूद की समस्या सबसे ज्यादा है।

पांच मई को भी अफगानिस्तान के परवान प्रांत में बिना फटे गोला-बारूद से हुए एक विस्फोट में एक युवक की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हो गए थे। स्थानीय मीडिया ने तालिबान पुलिस के बयान के हवाले से यह जानकारी दी थी।

स्थानीय तालिबान अधिकारियों के अनुसार, समाचार एजेंसी खामा प्रेस ने बताया क‍ि यह घटना बगराम जिले में हुई थी, जहां एक 20 वर्षीय युवक बिना फटे गोला-बारूद के एक टुकड़े को खोलने की कोशिश कर रहा था। विस्फोट में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लड़कियां और एक लड़का घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया।

Also Read : पटना : खान सर की कोचिंग पर हमला करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

तालिबान के आपदा प्रबंधन अधिकारियों की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक साल में अफगानिस्तान में बारूदी सुरंगों और बिना फटे गोला-बारूद से हुए विस्फोटों में कम से कम 96 लोगों की मौत हुई और 328 लोग घायल हुए।

खामा प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के बीच ऐसे 225 हादसे दर्ज किए गए, जिनमें कुल 474 लोग प्रभावित हुए। इनमें 321 बच्चे और 153 वयस्क शामिल थे।

बिना फटा गोला-बारूद अफगानिस्तान में एक गंभीर मानवीय खतरा बना हुआ है, खासकर ग्रामीण इलाकों और उन क्षेत्रों में जो पहले संघर्ष का केंद्र रहे हैं। वहां युद्ध के अवशेष अब भी जमीन में दबे हुए हैं या अब तक खोजे नहीं जा सके हैं। हेरात, कुनार, फराह, नंगरहार और कंधार जैसे प्रांतों में ऐसे हादसों की संख्या सबसे अधिक दर्ज की गई है।

फरवरी में भी फराह प्रांत में एक घर के अंदर रखा बिना फटा गोला-बारूद फटने से दो लोगों की मौत हो गई थी। यह जानकारी प्रांतीय पुलिस कार्यालय ने एक बयान में दी थी।

यह घटना पुश्त-ए-कोह जिले में हुई थी। बताया गया कि घर में मौजूद बिना फटा गोला-बारूद किसी चीज़ से टकराने के बाद फट गया। बयान के अनुसार, दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार का नाम लिया तो भाजपा ने मुझे बोलने नहीं दिया: राहुल

July 29, 2026

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि जब उन्होंने इस ‘बर्बरता’ के लिए जिम्मेदार का नाम सदन में लिया तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें बोलने नहीं दिया। उन्होंने सदन में अमित…

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से

July 29, 2026

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से आयोजित किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा बुधवार को जारी बुलेटिन से यह जानकारी मिली है। सदन की बैठकें 31 अगस्त, एक और दो सितंबर को होंगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रवि नाइक और जेनिफर मोनसेरेट के निधन के बाद राज्य विधानसभा की सदस्य…

उपराज्यपाल सक्सेना ने लद्दाख वन्यजीव बोर्ड के पुनर्गठन को मंजूरी दी

July 29, 2026

लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश में ‘राज्य वन्यजीव बोर्ड’ के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी। इसके लिए उन्होंने जाने-माने संरक्षणवादियों, पारिस्थितिकी विशेषज्ञों, पर्यावरणविदों और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों को नामित किया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता…

सनातन संस्कृति, परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें : योगी

July 29, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि कुछ ताकतें भारत की सनातन संस्कृति और परंपरा को तबाह करना चाहती हैं और देश के नागरिक ऐसे लोगों से सतर्क रहें। आदित्यनाथ ने बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में विगत 23 जुलाई से जारी श्रीराम कथा के विश्राम…

ड्रीमलाइनर के ईंधन नियंत्रण स्विच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली: सरकार

July 29, 2026

सरकार ने बुधवार को बताया कि बोइंग कंपनी ने ड्रीमलाइनर विमान के ईंधन नियंत्रण स्विच ‘‘लॉकिंग सिस्टम’’ की विस्तृत जांच की और इसमें कोई असामान्यता नहीं पाई गई। यह जांच इस साल फरवरी में लंदन हीथ्रो-बेंगलुरु उड़ान संचालन के बाद एयर इंडिया के एक पायलट द्वारा इस प्रणाली में संभावित समस्या की ओर ध्यान दिलाने…

logo